एमी जैक्सन और एड वेस्टविक बने माता-पिता, घर आया नन्हा मेहमान

Amy Jackson News

Amy Jackson News: अभिनेत्री एमी जैक्सन और एड वेस्टविक माता पिता बन गए हैं। उनके घर बेटे ने जन्म लिया है।इस खुशखबरी को दोनों नेे सोशल मीडिया पर शेयर किया।सोमवार को वेस्टविक ने कुछ ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें पोस्ट कीं। इसमें एमी और उनका बेटा नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने बेटे का नाम ऑस्कर अलेक्जेंडर वेस्टविक रखा।

Read also-तेलंगाना टनल हादसा: श्रमिकों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, दूसरा शव बरामद

पोस्ट में लिखा था, “स्वागत है बेबी बॉय, ऑस्कर अलेक्जेंडर वेस्टविक।”एमी और वेस्टविक ने अगस्त 2023 में शादी की थी। इससे पहले, एमी होटल व्यवसायी जॉर्ज पनायिओटू के साथ रिश्ते में थीं और उनका एक बेटा आंद्रेयास भी है। एमी और जॉर्ज 2015 में मिले थे, 2019 में सगाई की, लेकिन 2021 में अलग हो गए।

Read also-CM रेखा गुप्ता ने 1 लाख करोड़ रुपये का बजट किया पेश, स्वास्थ्य, पानी, संपर्क पर ध्यान

एमी ने 2010 में तमिल फिल्म “मद्रासपट्टिनम” से अपने करियर की शुरुआत की थी और “एक दीवाना था” और “सिंह इज ब्लिंग” जैसी फिल्मों में भी काम किया है।वहीं, वेस्टविक टीवी सीरीज “गॉसिप गर्ल” में अपनी भूमिका के लिए जाने जाते हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *