श्रीकाकुलम में तीर्थयात्रियों की कार के खड़े ट्रक से टकराने से 4 की मौत, छह घायल

Andhra Pradesh Accidents, सड़क हादसा, श्रीकाकुलम, नंदयाल, ट्रक और बस दुर्घटना, road safety, तीर्थयात्रा हादसा, travel accident, घायल, deaths, emergency response

Andhra Pradesh Accidents : आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के येत्तुराल्लापडु गांव के पास रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और छह घायल हो गए।मध्य प्रदेश के मूल निवासी सुनील पटेल अपने परिवार के नौ सदस्यों के साथ पुरी के जगन्नाथ मंदिर से श्रीशैलम दर्शन के लिए जा रहे थे।रविवार रात लगभग 2:30 बजे, जब वे श्रीकाकुलम की ओर जा रहे थे, तभी उनकी गाड़ी सर्विस रोड पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई।

Read also- मराठी सिनेमा की स्टार मुक्ता बर्वे अब बॉलीवुड और ओटीटी पर आजमाना चाहती हैं किस्मत

इस हादसे में तीन पुरुषों और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। छह अन्य घायल हो गए।घायलों को तुरंत एम्बुलेंस द्वारा नरसनपेट क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया।दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुँचे, आसपास के इलाके को सुरक्षित किया और घायलों को अस्पताल पहुँचाया। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए कोटबोम्मली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।इस घटना में मामला दर्ज कर लिया गया है। जाँच जारी है।

Read also- MK Stalin: CM एम. के. स्टालिन 25 नवंबर को कोयंबटूर में ‘सेम्मोझी पूंगा’ पार्क का करेंगे उद्घाटन

मृतकों की पहचान विजय सिंह तोमर (65), सिंह पवार (60), कुसल सिंह (62) और संतोषी बाई (62) के रूप में हुई है। घायलों को नरसारावपेट के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक, मध्य प्रदेश के तीर्थयात्री पड़ोसी ओडिशा के पुरी घूमने के बाद श्रीशैलम जा रहे थे। Andhra Pradesh Accidents Andhra Pradesh Accidents Andhra Pradesh Accidents 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *