‘नशे से जंग-यमुनानगर के संग’ युवा मैराथन को हरी झंडी दिखाकर CM नायब सैनी ने युवाओं को दिया खास संदेश

हरियाणा के यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग-यमुनानगर के संग’ युवा मैराथन को आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन कार्यक्रम को संबोधित कर उन्होंने कहा कि, “हम सब मिलकर एक स्वस्थ, समर्थ, नशा मुक्त हरियाणा और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लें। हरियाणा का युवा आज अपनी प्रतिभा, परिश्रम और संकल्प के बल पर विश्व पटल पर भारत का गौरव बढ़ा रहा है।”

‘नशे से जंग-यमुनानगर के संग’ युवा मैराथन में शिरकत करने पहुंचे CM नायब सैनी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, “नशामुक्त हरियाणा, हमारी आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य का संकल्प है। आइए, हम सभी मिलकर नशे के विरुद्ध जनजागरण का हिस्सा बनें और स्वस्थ, सशक्त एवं समृद्ध हरियाणा के निर्माण में अपना योगदान दें।”

Read Also: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- सरकार युवाओं की भावनाओं का सम्मान करती है

बतौर मुख्य अतिथि CM सैनी ने यूथ मैराथन में कहा कि, “सुबह की इस पावन बेला में ऊर्जावान युवाओं के बीच जाकर खुशी हो रही है। आज की यह मैराथन हरियाणा के युवाओं के संकल्प और संस्कार का विराट उत्सव है। ‘नशे से जंग-यमुनानगर के संग’ यूथ मैराथन जन जागरण का ऐसा अभियान बनेगी जिसकी गूंज पूरे हरियाणा और देश में सुनाई देगी। किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी उसके युवा होते हैं।”

इसके साथ ही उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 अगस्त 2019 को फिट इंडिया कार्यक्रम शुरू किया था। आज दुनिया के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक चुनौती नशे की भी है। नशे के विरुद्ध लड़ाई केवल सरकार की नहीं बल्कि पूरे समाज की लड़ाई है। हमारी सरकार ने नशे के विरुद्ध हरियाणा उदय जैसे जन जागरूकता अभियानों को व्यापक जन आंदोलन बनाया। ‘हरियाणा उदय’ हरियाणा का आज तक का सबसे बड़ा आउटरीच कार्यक्रम साबित हुआ है।”

CM नायब सैनी ने आगे कहा कि,”यमुनानगर के प्रत्येक विद्यालय, कॉलेज, ग्राम पंचायत, सामाजिक संस्था और युवा संगठन अपने-अपने क्षेत्र में नशा मुक्त युवा नशा मुक्त हरियाणा अभियान चलाएं। आज हम सब मिलकर एक स्वस्थ, समर्थ, नशा मुक्त हरियाणा और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लें।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *