ANDHRA PRADESH में बस में आग लगने से अब तक 14 लोगों की हुई मौत

ANDHRA PRADESH

ANDHRA PRADESH के मार्कापुरम जिले में एक बस हादसा होने से आग लग गई जिसमें पुलिस द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया कि अब तक 14 लोगों की मौत हो गई है, और 18 लोग घायल हैं। स्थानीय टीवी चैनलों के अनुसार, बस बजरी से लदे एक टिपर ट्रक से टकरा गई थी जिसके बाद बस में आग लग गई। पुलिस ने बताया कि कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं और उनका एक अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। अधिकारी घटना के बारे में और जानकारी एकत्र करने के प्रयास कर रहे हैं।ANDHRA PRADESH

Read Also-प्रधानमंत्री 28 मार्च को करेंगे नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन, तैयारियां जोरों पर

मार्कापुरम के पुलिस उपाधीक्षक (DSP) नागराजू ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बचाव दल मृतकों की पहचान करने और उनके परिजन के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं और सत्यापन पूरा होने के बाद परिजन को सूचित किया जाएगा। नागराजू ने आशंका जताई कि कुछ शव अब भी बस के अंदर फंसे हुए हैं। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने इस दुर्घटना में लोगों के मारे जाने पर दुख व्यक्त किया है।ANDHRA PRADESH

Read Also-Uttarakhand: CM धामी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में मांजिला स्मृति अंतर क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ किया

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने मार्कपुरम जिले के रायवरम के पास हुए सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने इस घटना में बस में सवार कई यात्रियों के जलकर मर जाने पर शोक जताया। उन्होंने अधिकारियों से बात की और घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने घायलों को बेहतर इलाज देने और घटना की जांच के लिए निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हरिकृष्णा ट्रैवल्स की एक बस तेलंगाना राज्य के निर्मल से नेल्लोर जा रही थी। सीएम नायडू ने अधिकारियों को हादसे के कारणों की व्यापक जांच करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिए हैं।ANDHRA PRADESH

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *