Animal Box Office Collection Day 19: एनिमल ने तोड़ा रिकॉर्ड,19वें दिन कमा लिए इतने करोड़

(दीपा पाल )- Animal Box Office Collection Day 19- एनिमल का कलेक्शन लगातार बढ़ता हुआ नजर आ रहा है।जहां बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में गदर 2 और टाइगर 3 को काफी पीछे फिल्म छोड़ चुकी है तो वहीं अब सालार और डंकी की रिलीज के बाद अपना परचम कायम रख पाएगी या नहीं यह देखना दिलचस्प होगा क्योंकि हर तरफ केवल इन दो फिल्मों का शोर पूरे सालभर रहा है।

वहीं वीकडेज में गिरता एनिमल का कलेक्शन यह सोचने पर मजबूर कर रहा है कि रणबीर कपूर की फिल्म डंकी और सालार के होते हुए कलेक्शन कर पाएगी या नहीं. इसी बीच आपको बताते हैं एनिमल का 19वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, एनिमल ने 19वें दिन यानी मंगलवार को 5 करोड़ की कमाई हासिल की है. इसके बाद भारत में एनिमल का कलेक्शन 522.94 करोड़ हो गया है. वहीं वर्ल्डवाइड 843 करोड़ पार हो गया है. जबकि इंडिया ग्रॉस 617.55 करोड़ है. फिल्म का बजट देखें तो यह केवल 100 करोड़ बताया गया है।

Read also – वियतनाम-भारत संसदीय मैत्री समूह के सदस्यों ने लोक सभा अध्यक्ष से मुलाकात की

एनिमल के 18 दिनों की कमाई की बात करें तो पहले दिन 63.8 करोड़, दूसरे दिन 66.27, तीसरे दिन 71.46 करोड़, चौथे दिन 43.96 करोड़, पांचवे दिन 37.47 करोड़, छठे दिन 30.39 और सातवें दिन 24.23 करोड़ की कमाई की थी, जिसके चलते पहले हफ्ते का कलेक्शन 337.58 करोड़ हुआ. वहीं आठवें दिन कमाई 22.95 करोड़, नौंवे दिन 34.74 करोड़, दसवें दिन 36 करोड़, 11वें दिन 13.85 करोड़, 12वें दिन 12.72 करोड़, 13वें दिन 10.25 करोड़ और 14वें दिन 8.75 करोड़ की कमाई एनिमल ने की. इसके बाद दूसरे हफ्ते का कलेक्शन 139.26 करोड़ हो गया. वहीं 15वें दिन 8.3 करोड़, 16वें दिन 12.8 करोड़, 17वें दिन 14.5 करोड़ और 18वें दिन 5.5 करोड़ तक कलेशन एनिमल ने हासिल किया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *