अर्शदीप सिंह टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने

Arshdeep Singh News:

Arshdeep Singh News: बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच के दौरान अपने विकेटों की संख्या 97 पहुंचाकर टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए।इस दौरान उन्होंने युजवेंद्र चहल के 96 विकेट की उपलब्धि को पीछे छोड़ दिया।अर्शदीप ने 2022 में टी20 अंतरराष्ट्रीय में पदार्पण किया और उन्होंने अपने 61वें मैच में ये उपलब्धि हासिल की, जो चहल के टी20 में 80 मैच की तुलना में 19 मैच कम है।

Read also-भारत पर्व में दिखेगी छत्तीसगढ़ की जनजातीय परंपराओं और रामनामी समुदाय की झलक 

25 साल के अर्शदीप ने 8.32 के इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की है। उन्होंने दो बार चार विकेट लेने का कारनामा किया है।टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नौ रन देकर चार विकेट है।अर्शदीप ने बुधवार को सबसे पहले इंग्लैंड के फिल साल्ट को आउट किया, जिससे वो चहल की बराबरी पर पहुंचे। फिर उन्होंने बेन डकेट को आउट करके हरियाणा के लेग स्पिनर को पछाड़ दिया।

Read also-समृद्धि, विरासत व विकास का अलौकिक दृश्य प्रस्तुत करेगी हरियाणा की झांकी

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *