Artifical Intelligence: AI का इस्तेमाल आज हर काम के लिए किया जा रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके भले ही आज किसी भी काम को आसान बनाया जा रहा है लेकिन इसकी वजह से अपराधों को बढ़ावा भी मिल रहा है। AI के जरिए आरोपी लोगों को अलग-अलग तरीके से ठग रहे हैं लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि AI के जरिए देश में रेप भी हो रहा है।
Read Also: क्या सच में सरकार पढ़ रही है आपके WhatsApp मैसेज? PIB ने किया खुलासा
हाल ही में मध्यप्रदेश के सीधी जिले से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जहां AI के जरिए छात्राओं के साथ रेप हो रहा है। सीधी जिले की 7 आदिवासी महिलाओं के साथ रेप हुआ है । आरोपी मैजिक वॉयस ऐप का इस्तेमाल करके महिला टीचर की आवाज में छात्राओं से बात करते थे। आरोपी छात्राओं को स्कॉलरशिप डॉक्यूमेंट देने के बहाने से सुनसान जगह पर बुलाते थे और फिर उनके साथ दुष्कर्म करते थे।
टेक्नोलॉजी बन रहा खतरा- AI के जरिए होने वाली यह घटना दिल दहला देने वाली है। महिलाओं के साथ इस तरह का जघन्य अपराध का कारण AI बनेगा यह किसी ने नहीं सोचा था। यह घटना टेक्नोलॉजी के ऊपर बहुत बड़ा सवाल खड़ा करती है। आज टेक्नोलॉजी के दौर में AI के जरिए आवाज बदलना और किसी की भी आवाज को कॉपी करना बेहद आसान है। आवाज बदलकर ही लोग करोड़ों रुपयों की ठगी कर रहे हैं। AI भले ही किसी वरदान से कम नहीं है लेकिन साइबर अपराध को बढ़ावा देने में AI का बहुत बड़ा हाथ है।
Read Also: कानपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 आरोपी गिरफ्तार
AI स्कैम से कैसे बचें? काफी समय से वॉयस क्लोनिंग और वॉइस चेंजिंग ऐप की मदद से कई तरह के स्कैम चल रहे हैं। इस तरह के आरोप कई वॉइस चेंजिंग ऐप्स के फ्री होने के कारण हो रहे हैं। इन ऐप्स का इस्तेमाल करके ही आरोपी लोगों को ब्लैकमेल करते हैं और उन्हें लालच देकर अपने झांसे में फंसा लेते हैं। यदि आपके पास इस तरह के कॉल आए या आपको किसा अनजान नंबर से फोन करके धमकी दी जाएं तो इस बात की जानकारी पुलिस को दें ताकि इस तरह के स्कैम से आप बच सकें।
