Crime News: मेघालय के पश्चिम गारो पर्वतीय जिले में आगजनी और लूटपाट के बाद तनाव, कर्फ्यू जारी

Crime News: 

Crime News: मेघालय के पश्चिम गारो पर्वतीय जिले में रातभर हुई आगजनी और लूटपाट की घटनाओं के बाद गुरुवार सुबह हालात तनावपूर्ण बने रहे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि तुरा शहर के कई इलाकों में निवासियों ने अपने मोहल्लों की सुरक्षा के लिए पूरी रात पहरा दिया, क्योंकि लूटपाट, तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं हुई थीं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, शरारती तत्वों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में दुकानों सहित कई संपत्तियों में लूटपाट और तोड़फोड़ की तथा उन्हें आग के हवाले कर दिया। Crime News: 

Read Also- Retail Inflation: फरवरी में बढ़कर 3.21 प्रतिशत हुई खुदरा मुद्रास्फीति, खाने-पीने की चीजों के बढ़े दाम

इसके बाद लोगों ने खुद को संगठित कर अपने इलाकों की सुरक्षा के लिए निगरानी शुरू कर दी ताकि आगे नुकसान न हो।हमले का शिकार हुए प्रतिष्ठानों में तुरा में स्थित एक शराब की दुकान भी शामिल है, जो कथित तौर पर मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा के एक परिजन की बताई जाती है। बुधवार रात असामाजिक तत्वों ने इस दुकान में लूटपाट की।सूत्रों के अनुसार, कुछ असामाजिक तत्वों ने स्थिति का फायदा उठाते हुए रिहायशी इलाकों में घुसकर गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिश की। इसे देखते हुए शहर के कई हिस्सों के लोगों ने स्वेच्छा से रातभर पहरा देकर अपने घरों, व्यवसायों और मोहल्लों की सुरक्षा की। Crime News: 

Read Also- Share Market: शेयर बाजार में भूचाल, कच्चे तेल के दाम में तेजी से बाजार में गिरावट, Sensex 829 अंक लुढ़का

अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए सामुदायिक प्रतिनिधियों और चर्च नेताओं ने पहल शुरू की है।पश्चिम गारो पर्वतीय जिले में हिंसा उस समय भड़क उठी जब गारो पर्वतीय स्वायत्त जिला परिषद (जीएचएडीसी) के चुनाव को लेकर विरोध प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारी चुनाव में गैर-गारो समुदायों की नामांकन प्रक्रिया में भागीदारी का विरोध कर रहे थे।अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार को चिबिनांग क्षेत्र में झड़पों के दौरान पुलिस द्वारा भीड़ को तितर-बितर करने के लिए की गई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।  Crime News: 

अशांति के कारण गारो पर्वतीय क्षेत्र के कई हिस्सों में आगजनी और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं भी हुईं। हालात काबू में करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों के साथ सेना की पांच टुकड़ियां तैनात की गई हैं। इनमें से तीन तुरा में और दो चिबिनांग में तैनात की गई हैं।हिंसा के बाद मुख्यमंत्री संगमा ने बुधवार को घोषणा की कि 10 अप्रैल को प्रस्तावित जीएचएडीसी चुनाव को स्थगित कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि अफवाहों को रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य सरकार ने गारो पर्वतीय क्षेत्र के पांच जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित कर दी हैं।पश्चिमी गारो पर्वतीय जिले में कर्फ्यू लागू है और इसे गुरुवार आधी रात तक बढ़ा दिया गया है।

जिले के उपायुक्त वी अग्रवाल ने ‘पीटीआई वीडियो ’ को बताया कि कर्फ्यू 13 मार्च की रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगा।अधिकारियों ने बताया कि गारो पर्वतीय क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।इस बीच पड़ोसी पूर्वी गारो पर्वतीय जिले में प्रशासन ने बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक कर्फ्यू में ढील दी, ताकि लोग आवश्यक वस्तुएं खरीद सकें। Crime News: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *