Delhi Election: अरविंद केजरीवाल ने 12 साल में दिल्ली को लूटा और बर्बाद किया- मजिंदर सिंह सिरसा

Majinder Singh Sirsa:

Majinder Singh Sirsa:  बीजेपी विधायक मजिंदर सिंह सिरसा ने रविवार को कहा कि दिल्ली की जनता ने पीएम मोदी को बहुमत दिया है क्योंकि अरविंद केजरीवाल ने 12 साल में दिल्ली को लूटा और बर्बाद कर दिया।दिल्ली विधानसभा चुनाव में राजौरी गार्डन विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार सिरसा ने एएपी की धनवती चंदेला को हराया।

Read also- बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर: दिल्ली की जीत के पीछे मोदी की गारंटी

मजिंदर सिंह सिरसा, विधायक, बीजेपी- देखिए ये जो मेजोरिटी दी है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को लोगों ने मेनडेट दिया है, दिल्ली चलाने के लिए जो 12 साल से अरविंद केजरीवाल जी ने दिल्ली के लोगों को लूटा, धोखा दिया, दिल्ली को बर्बाद करने का काम किया, दिल्ली के लोग बदलाव चाहते थे। इसलिए ये बहुत बड़ी जीत दिल्ली के लोगों की जीत है और प्रधानमंत्री जी के विजन की जीत है, प्रधानमंत्री जी के कमिटमेंट की जीत है और प्रधानमंत्री जी की गारंटी की जीत है।”

Read also- प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर बोला सियासी हमला, सूबे में गरमाई सियासत,

अनुराग ठाकुर ने कही ये बात-  बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने रविवार को दिल्ली की जीत के लिए मोदी की गारंटी को श्रेय दिया।अनुराग ठाकुर ने कहा कि झूठी गारंटी देने वाली आम आदमी पार्टी को जनता ने बाहर कर दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जीत के पीछे मोदी की गारंटी है।जनता ने राज्य को विकसित दिल्ली बनाने के लिए बीजेपी को चुना है।भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में 48 सीट जीतकर 26 साल बाद सत्ता में लौटी है । वहीं आम आदमी पार्टी को 22 सीट पर जीत मिली, कांग्रेस इस चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाई।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *