Delhi Election: बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर: दिल्ली की जीत के पीछे मोदी की गारंटी

Anurag Thakur News:

Anurag Thakur News: बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने रविवार को दिल्ली की जीत के लिए मोदी की गारंटी को श्रेय दिया।अनुराग ठाकुर ने कहा कि झूठी गारंटी देने वाली आम आदमी पार्टी को जनता ने बाहर कर दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जीत के पीछे मोदी की गारंटी है।जनता ने राज्य को विकसित दिल्ली बनाने के लिए बीजेपी को चुना है।भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में 48 सीट जीतकर 26 साल बाद सत्ता में लौटी है । वहीं आम आदमी पार्टी को 22 सीट पर जीत मिली, कांग्रेस इस चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाई।

Read also- प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर बोला सियासी हमला, सूबे में गरमाई सियासत,

अनुराग ठाकुर, नेता, बीजेपी: दिल्ली में जीत के पीछे एक बहुत बड़ी बात है मोदी की गारंटी। जिसकी पूरी होने की गारंटी और लोगों ने छूट की गारंटी वालों को बाहर कर दिया।और पक्की गारंटी दे दी है कि उनकी कभी वापस एंट्री नहीं होगी। दूसरा, कुशासन और भ्रष्टाचार दिल्ली की जनता तंग आ चुकी थी। वायदा के खिलाफ भी और बहानेबाजी, केवल यही देखने को मिलते थे। तो जनता ने इसको अब बाहर कर दिया। अब दिल्ली में मोदी, देश में मोदी, संकल्प से सिद्धि तक ले जाने के रास्ते खोल दिए। विकसित दिल्ली बनाने के लिए एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को चुना है। और हमने जो वादे किए हैं, वो पूरा करेंगे। ये मोदी की गारंटी है।”

Read also- पेट्रोल- डीजल की नई लिस्ट हुई जारी, कीमतों में हुए ये बड़े बदलाव

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *