Asia Cup 2025: भारतीय टीम ने बिना ट्रॉफी के एशिया कप जीत का जश्न मनाया

Asia Cup 2025

Asia Cup 2025: एसीसी प्रमुख और पाकिस्तान के मंत्री मोहसिन नक़वी से एशिया कप ट्रॉफी लेने से इनकार करने के बाद, सूर्यकुमार यादव ने दुबई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में बिना ट्रॉफी के ही भारतीय टीम की एशिया कप जीत का जश्न मनाया।

टीम ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान ये स्पष्ट कर दिया था कि वे नक़वी से ट्रॉफी स्वीकार नहीं करेंगे। नकवी पाकिस्तान के गृह मंत्री और वहां के क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं। Asia Cup 2025 

Read Also: Asia Cup 2025: भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर एशिया कप जीता

भारतीय खिलाड़ियों ने तीनों मैचों के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से परहेज किया और टॉस से पहले की पारंपरिक तस्वीरें भी नहीं लीं, जिससे पाकिस्तान को एक कड़ा संदेश गया। जब नकवी प्रेजेंटेशन स्टेज पर इंतज़ार कर रहे थे, तो स्टैंड में बैठे भारतीय प्रशंसकों ने सामूहिक रूप से “भारत माता की जय” के नारे लगाते हुए हूटिंग की। Asia Cup 2025

दुबई में भारतीय क्रिकेट टीम ने एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों जीत की ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष मोहसिन नकवी पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं। भारत ने रविवार को पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर एशिया कप फाइनल मुकाबला जीता। ये एशिया कप में भारत की नौवीं जीत थी। Asia Cup 2025

मैच के पहले से ही कयास लग रहे थे कि जीतने पर भारत मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर सकता है। मोहसिन नकवी भारत विरोधी बयानों की वजह से भी सुर्खियों में रहे हैं। Asia Cup 2025

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *