Asia Cup: एशिया कप के लिए पाकिस्तानी टीम का हुआ ऐलान, बाबर-रिजवान को…

Asia Cup:

Asia Cup: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने यूएई में होने वाली त्रिकोणीय टी20 सीरीज और एशिया कप के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में कुल 17 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है लेकिन पूर्व कप्तान बाबर आजम, विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और तेज गेंदबाज नसीम शाह को स्क्वाड में जगह नहीं मिली है। सलमान अली आगा टीम के कप्तान बने रहेंगे।Asia Cup: 

Read also- कठुआ में बादल फटने की घटना में CM उमर अब्दुल्ला ने दुख जताया, तत्काल राहत उपायों के दिए निर्देश

टीम में तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद वसीम और बाएं हाथ के गेंदबाज सलमान मिर्जा को शामिल किया गया है।पाकिस्तान, अफगानिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात के बीच त्रिकोणीय सीरीज 29 अगस्त से सात सितंबर तक शारजाह में आयोजित की जाएगी। जबकि एशिया कप नौ से 28 सितंबर तक अबू धाबी और दुबई में आयोजित किया जाएगा।Asia Cup: 

Read also- Kathua: किश्तवाड़ में बादल फटने की भारी तबाही, सेना ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

पाकिस्तानी टीम: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, साइम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी और सुफियान मोकीम।Asia Cup:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *