Asia Cup: टीम इंडिया का हुआ ऐलान, शुभमन गिल बने उप-कप्तान, यशस्वी जायसवाल बाहर

Asia Cup

Asia Cup: एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम में एशिया कप के लिए आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और स्पिनर कुलदीप यादव को शामिल किया गया है।शुभमन गिल को भी एशिया कप के लिए भारत की टी20 टीम में शामिल। वे टीम के उप-कप्तान होंगे। हालांकि यशस्वी जायसवाल का एशिया कप के लिए चयन नहीं हुआ है। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कहा कि उन्हें इंतजार करना होगा।Asia Cup

Read also-उप-राष्ट्रपति उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन NDA संसदीय दल बैठक में हुए शामिल

एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से यूएई की सरजमीं पर होना है। इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 28 सितंबर को खेला जाएगा।ये टूर्नामेंट कुल 8 टीमों के बीच खेला जाएगा, जिसमें टीमों के पास ना केवल एशियाई क्रिकेट में श्रेष्ठता साबित करने का मौका है, बल्कि 2026 टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से भी काफी जरूरी माना जा रहा है।Asia Cup

Read also-बिहार में राहुल गांधी बोले- जब इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तब चुनाव आयुक्तों…

बता दें कि इस बार एशिया कप टी-20 फॉर्मेट में होगा। यह तीसरी बार है, जब एशिया कप टी20 फॉर्मेट में होने जा रहा है। जहां दो ग्रुप में 8 टीमों को बांटा गया है। हर ग्रुप में चार टीमें है, जिसमें से दोनों टीम में से दो टॉप की टीमें सुपर फोर में जाएगी। फिर सुपर-4 की दो टॉप की टीमें फाइनल में भिड़ेगी।एशिया कप के लिए भारतीय टीम:Asia Cup

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा और रिंकू सिंह।Asia Cup

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *