Assam: असम में दर्दनाक हादसा, राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से सात हाथियों की मौत

Assam:  असम के होजाई जिले में शुक्रवार देर रात हाथियों का एक झुंड सायरंग-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया जिससे सात हाथियों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। वन विभाग के एक अधिकारी ने ये जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन के पांच डिब्बे और इंजन भी पटरी से उतर गए। शुरू में सभी आठ हाथियों के मारे जाने की सूचना मिली थी, हालांकि बाद में कहा गया कि उनमें से एक घायल पाया गया। Assam:

Read Also: आज पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे PM मोदी, देंगे करोड़ों की सौगात

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ है। ट्रेन देर रात दो बजकर 17 मिनट पर दुर्घटना का शिकार हुई। गांव के संभागीय वन अधिकारी सुहाश कदम ने ‘पीटीआई-वीडियो’ को बताया कि यह घटना चांगजुराई गांव में हुई और संभवत: क्षेत्र में भारी कोहरे के कारण ये हादसा हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘मृत सातों हाथियों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है और घायल हाथी का इलाज स्थानीय पशु चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है। कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।’’Assam:

Read Also:कड़ाके की ठंड के बीच कई जिलों में छाया घना कोहरा, रोजमर्रा के कामों पर पड़ा असर

पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (एनएफआर) के मुख्य प्रवक्ता कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि यह दुर्घटना लामडिंग मंडल के अंतर्गत जमुनामुख-कामपुर खंड में हुई। ये क्षेत्र गुवाहाटी से करीब 126 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।उन्होंने दावा किया कि दुर्घटना उस स्थान पर हुई जो हाथियों के लिए निर्धारित गलियारा नहीं है। शर्मा ने कहा, ‘‘हाथियों के झुंड को देखकर ट्रेन चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगाए। फिर भी, हाथी ट्रेन की चपेट में गए।’उन्होंने कहा कि दुर्घटना राहत ट्रेनें, मंडल मुख्यालयों के शीर्ष अधिकारियों के साथ पहले ही घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं।उन्होंने बताया कि एनएफआर के महाप्रबंधक और लामडिंग के मंडल रेलवे प्रबंधक भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।Assam:

एनएफआर के प्रवक्ता ने बताया कि प्रभावित डिब्बों के यात्रियों को अस्थायी रूप से अन्य डिब्बों में उपलब्ध खाली सीट पर समायोजित किया गया है और ट्रेन सुबह छह बजकर 11 मिनट पर गुवाहाटी के लिए रवाना हो गई। हालांकि, प्रभावित डिब्बों को घटना स्थल पर ही छोड़ दिया गया।उन्होंने बताया कि गुवाहाटी में ट्रेन में अतिरिक्त डिब्बे जोड़े जाएंगे जिनमें यात्रियों को समायोजित किया जाएगा और उसके बाद ट्रेन अपनी यात्रा फिर से शुरू करेगी।शर्मा ने बताया कि प्रभावित खंड से गुजरने वाली ट्रेनों को अप लाइन से गुजारा जा रहा है और रेल यातायात की बहाली का काम जारी है। सायरंग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस मिजोरम के सायरंग (आइजोल के पास) को आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) से जोड़ती है।Assam:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *