Bollywood News: फिल्म ‘भूल चूक माफ’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए 54.12 करोड़ रुपये

Bollywood News: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री वामिका गब्बी अभिनीत फिल्म ‘भूल चूक माफ’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म निर्माताओं ने रविवार को ये जानकारी दी।

Read Also: जौनपुर में कूड़े के ढेर में मिला युवा कल्याण अधिकारी का शव, हत्या की आशंका

मेडॉक फिल्म्स के बैनर तले दिनेश विजान द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन करण शर्मा ने किया है। फिल्म 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। निर्माताओं द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, ‘भूल चूक माफ’ की कुल घरेलू कमाई 54.12 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है।

Read Also: उत्तर प्रदेश: मुख्तार अंसारी के बेटे और विधायक अब्बास अंसारी की यूपी विधानसभा से सदस्यता रद्द

फिल्म की कहानी एक ऐसे युवक के इर्द-गिर्द घूमती है जिसकी शादी होने वाली है, लेकिन वो एक ‘टाइम लूप’ में फंस जाता है और अपनी शादी से एक दिन पहले यानी अपनी हल्दी वाले दिन को बार-बार जीता है। फिल्म में वामीका गब्बी भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में सीमा पाहवा, संजय मिश्रा और इश्तियाक़ ख़ान ने भी इसमें अहम किरदार निभाए हैं। Bollywood News

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *