Assam: सीमा पार मादक पदार्थों की तस्करी पर कार्रवाई में म्यामां का एक कुख्यात तस्कर गिरफ्तार

Assam:

Assam: स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने सीमा पार से ‘मेथामफेटामीन’ और ‘हेरोइन’ की तस्करी में शामिल म्यामां के एक कुख्यात तस्कर को गिरफ्तार किया है। रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।बयान में बताया गया कि यह गिरफ्तारी शनिवार को ब्यूरो द्वारा भारत-म्यामां सीमा पर सक्रिय अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क पर की जा रही निरंतर कार्रवाई के तहत व्यापक निगरानी, खुफिया जानकारी जुटाने, अंतरराज्यीय समन्वय के बाद की गई।Assam: 

Read Also-  Congress: पेपर लीक हुआ, परीक्षा रद्द नहीं हुई, राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की मांग की

बयान के मुताबिक, आरोपी की पहचान थानसिंटुआंग उर्फ चिंटुआंग उर्फ तलुआंगा के रूप में हुई है और वह 2026 में एनसीबी द्वारा पकड़ा गया म्यामां का दूसरा कुख्यात तस्कर है।बयान में बताया गया कि चिनतुआंग म्यामां-मिजोरम-मणिपुर-असम-त्रिपुरा गलियारे पर सक्रिय कुख्यात तस्करों में से एक के रूप में उभरा था और पड़ोसी देश से ‘मेथामफेटामीन’ और ‘हेरोइन’ के एक कुख्यात अंतरराष्ट्रीय तस्कर के रूप में उसकी पहचान की गई है।Assam: 

Read Also- International: नीदरलैंड्स दौरे पर पीएम मोदी ने दिया ‘विकसित भारत’ का संदेश

जांच में पता चला कि वह मिजोरम, मणिपुर, असम और त्रिपुरा के रास्ते भारत व बांग्लादेश के विभिन्न हिस्सों में मादक पदार्थों की खेप पहुंचाने वाले सीमा पार तस्करी नेटवर्क को संगठित करने में व्यापक रूप से शामिल था।ब्यूरो और मादक पदार्थों से संबंधित कई कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत दर्ज कई मामलों में वह वांछित था।Assam:

चिनतुआंग के खिलाफ मिजोरम पुलिस ने 2025 में दो मामले दर्ज किये थे। इसके अतिरिक्त वह मिजोरम आबकारी एवं स्वापक विभाग द्वारा 2023 में दर्ज किए गए हेरोइन तस्करी से जुड़े एनडीपीएस के छह मामलों में भी संलिप्त पाया गया।ब्यूरो ने एक बयान में बताया कि जांच में पता चला कि वह लगभग 115 करोड़ रुपये के मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में शामिल था।Assam: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *