ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ‘आप’ विधायक अमानतुल्लाह खान के परिसरों पर छापे मारे

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले की जांच के सिलसिले में मंगलवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्लाह खान के परिसरों पर छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने ये जानकारी दी।

अमानतुल्लाह खान दिल्ली विधानसभा में ओखला निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनके और कुछ और लोगों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले की जांच की जा रही है। ईडी धन शोधन रोकथाम कानून के प्रावधानों के तहत परिसरों की तलाशी ले रही है।

Read also –Chandigarh Fire: चंडीगढ़ पीजीआई में लगी आग, 5 मंजिल तक पहुंचा धुएं का गुब्बार, क्रेन के जरिये निकाले मरीज

ईडी ने दिल्ली वक्फ बोर्ड में गैरकानूनी नियुक्तियों से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में उनके खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक एफआईआर और दिल्ली के भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) की एफआईआर पर संज्ञान लिया है।अमानतुल्लाह खान दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *