Sports: ऑस्ट्रेलिया गेंदबाज मिशेल स्टार्क बोले- अश्विन हमारे लिए हमेशा परेशानी का सबब रहे

Australia Bowler Mitchell Star: 

Australia Bowler Mitchell Star: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले रविचंद्रन अश्विन की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि भारत के खिलाफ कुछ यादगार मुकाबलों में इस ऑफ स्पिनर ने उनकी टीम के सामने कड़ी चुनौती पेश की।अश्विन ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैच की सीरीज के तीसरे मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा करके सभी को चौंका दिया था।

Read also- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ओम बिरला को पत्र लिखकर BJP पर लगाया ये गंभीर आरोप

अश्विन ने 2011 से 2024 के बीच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 23 टेस्ट मैच में 115 विकेट लिए। इस बीच उन्होंने एक बार मैच में 10 या इससे ज्यादा विकेट और सात बार पारी में पांच या इससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया।स्टार्क ने तीसरा मैच ड्रॉ रहने के बाद एसईएन रेडियो से कहा, ‘‘वे (अश्विन) भारत में हमेशा हमारी टीम के लिए परेशानी का सबब रहे हैं और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में भी सीरीज में अहम भूमिका निभाई। उनका करियर शानदार रहा। ’’

Read also- DMK कार्यकर्ताओं ने चेन्नई में आंबेडकर पर अमित शाह के बयान को लेकर किया प्रदर्शन

उन्होंने कहा कि उनके आंकड़े सारी कहानी बयां करते हैं। वे लंबे समय तक भारत के प्रमुख गेंदबाज रहे और उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 500 से ज्यादा विकेट लिए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *