Australia Series: BCCI ने ऑस्ट्रेलिया U-19 के भारत दौरे के लिए वनडे और मल्टी-डे स्क्वॉड घोषित किए, आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ को वनडे टीम में मिली जगह। Australia Series
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ को भारत U-19 की वनडे टीम में जगह मिली है। BCCI ने ऑस्ट्रेलिया U-19 के भारत दौरे के लिए तीन वनडे और दो मल्टी-डे मैचों की टीमों का ऐलान किया है। वनडे टीम की कमान लक्ष्य रायचंदानी को सौंपी गई है, जबकि यशबर्धन चौहान उप-कप्तान होंगे। आर्यवीर के लिए यह पहला India U-19 कॉल-अप है, जबकि अन्वय इससे पहले भी भारत U-19 टीम का हिस्सा रह चुके हैं। Australia Series
Read Also: Karnataka: बेंगलुरू में ईद मिलाद जुलूस के दौरान दो गुटों में झड़प, एक व्यक्ति घायल
आर्यवीर सहवाग बल्लेबाज के तौर पर वनडे स्क्वॉड में शामिल हैं, जबकि अन्वय द्रविड़ विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में चुने गए हैं। अन्वय इससे पहले श्रीलंका U-19 के खिलाफ भारत की वनडे टीम का हिस्सा रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों को मल्टी-डे स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है। यानी ऑस्ट्रेलिया U-19 के खिलाफ उन्हें वनडे मुकाबलों में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। Australia Series
भारत और ऑस्ट्रेलिया U-19 के बीच तीन वनडे मुकाबले 18, 21 और 23 सितंबर को राजकोट में खेले जाएंगे। इसके बाद दो मल्टी-डे मुकाबले होंगे—पहला 27 से 30 सितंबर तक राजकोट और दूसरा 5 से 8 अक्टूबर तक अहमदाबाद में होगा। Australia Series
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

