गुजरात उपचुनाव में काग्रेेंस को मिली हार, शक्तिसिंह गोहिल ने अपने पद से दिया इस्तीफा

Shakti Singh Gohil:  गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल ने सोमवार को कडी और विसावदर विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनावों में पार्टी उम्मीदवारों की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया।आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल इटालिया ने विसावदर सीट जीती, जबकि बीजेपी के राजेंद्र चावड़ा ने कडी में जीत हासिल की।दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के उम्मीदवारों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया।गोहिल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, “चूंकि उपचुनाव के नतीजे हमारी उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहे, इसलिए मैंने अपनी पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। मैंने अपना इस्तीफा पहले ही हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेज दिया है।”

Read also-जासूसी मामला: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ​​की हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ाई गई

राज्यसभा सांसद गोहिल को 2024 के आम चुनावों से पहले जून 2023 में राज्य कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।आम आदमी पार्टी के गोपाल इटालिया ने जूनागढ़ जिले की विसावदर सीट पर बीजेपी के किरीट पटेल को 17,554 वोटों से हराया।अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित मेहसाणा जिले की कडी सीट पर बीजेपी के राजेंद्र चावड़ा ने कांग्रेस के रमेश चावड़ा को 39,452 वोटों से हरा दिया। राजेंद्र चावड़ा को 99,742 वोट मिले, जबकि पूर्व कांग्रेस विधायक रमेश चावड़ा 60,290 वोट ही मिल पाए।

Read also- पश्चिम बंगाल: कालीगंज में बम विस्फोट में लड़की की दर्दनाक मौत, CM ने दिया कार्रवाई का निर्देश

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *