Pushpa 2 : अल्लू अर्जुन की फिल्म 15 अगस्‍त को नहीं होगी रिलीज, जानिए क्‍यों और कब मचाएगी धूम

pushpa 2 release date postpone, pushpa 2 release date postpone reason, pushpa 2 release date, pushpa 2 release date 15 august, pushpa 2 kab release hogi, pushpa 2 release date kya hai,

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ (Pushpa 2 )लगातार सुर्खियों में है। इस मूवी की रिलीज डेट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। पहले ये मूवी थिएटर्स में 15 अगस्त को आनी थी। लेकिन अब ये 6 दिसंबर को रिलीज होगी। इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई है और इसकी आधिकारिक घोषणा भी हो गई है। साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ छह दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म के मेकर्स ने इसका ऐलान किया.सुकुमार के डायरेक्शन में बन रही फिल्म “पुष्पा 2: द रूल” अल्लू अर्जुन की “पुष्पा 1: द राइज” का सीक्वल है, जो दिसंबर 2021 में रिलीज हुई थी।

Read also –Share Market : ले ट्रैवेन्यूज टेक्नोलॉजी का शेयर 48 फीसदी से ज्यादा उछाल के साथ लिस्टिड

सोमवार शाम को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स पर पोस्ट में प्रोडक्शन बैनर माइथ्री मूवी मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान किया।पहले ये फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी। स्टूडियो ने नए पोस्टर के साथ लिखा- “हमारा इरादा आपको बेस्ट देने का है। बड़े पर्दे पर यादगार अनुभव के लिए इंतजार बढ़ता जा रहा है। ‘पुष्पा 2 द रूल’ छह दिसंबर 2024 को दुनियाभर में ग्रैंड रिलीज होगी। उनका राज अभूतपूर्व होगा। उनका राज अभूतपूर्व होगा।

 

Read also- Ghaziabad News: कार में AC चलाकर सोया था कैब चालक, दम घुटने से हुई मौत

रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म “पुष्पा: द राइज़” की बात करें तो ये फिल्म लाल चंदन की तस्करी पर बेस्ड है। जो सिर्फ आंध्र प्रदेश के शेषचलम पहाड़ियों में उगती है। पुष्पा 2: द रूल” को सुकुमार राइटिंग्स की मदद से माइथ्री मूवी मेकर्स के नवीन यरनेनी और वाई रविशंकर ने प्रोड्यूस किया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *