बरोदा उपचुनाव: टिकट की दौड़ में योगेशवर दत्त ने की CM Khattar से मुलाकात

बरोदा उपचुनाव का बिगुल बज चुका है। बरोदा में 3 नवंबर को चुनाव होगा जबकि नतीजे 10 नवंबर को आएंगे।

वहीं, बरोदा में 2019 में चुनाव लड़े चुके योगेश्वर दत ने भी फिर से टिकट पाने के लिए पूरी ताकत लगा दी है।

योगेश्वर दत्त हरियाणा के सभी अंतरराष्ट्रीय पहलवानों को लेकर दिल्ली पहुंच चुके हैं। योगेश्वर दत्त यहां टिकट के लिए सीएम मनोहर लाल से मुलाकात करने पहुंचे हैं, उनकी कोशिश है कि फिर से उन्हें टिकट मिल जाए।

इस बीच टिकट कटने की सूचना मिलते ही पहलवान योगेश्वर दत्त अपने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन पहुंचे हैं।

ऐसे में पहलवान योगेश्वर दत्त को बरोदा सीट से भारतीय जनता पार्टी की ओर से सबसे बड़ा और मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

सीएम खट्टर ने बताया कि बरोदा उपचुनाव के लिए योगेशवर दत का नाम भी शामिल है।आज सीएम खट्टर ने योगेश्वर दत्त की सपोर्ट में आए तमाम खिलाड़ियों से बातचीत की और कहा कि खिलाड़ियों से बातचीत की खिलाड़ियों की भावनाओं से भी आलाकमान को अवगत करा दिया  गया है ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *