देश में कोरोना केस 73 लाख के पार, 24 घंटे में मिले 67708 नए मरीज

नई दिल्ली(ललित कांडपाल): दुनिया के तमाम देशों में कोरोना वायरस महामारी का कहर जारी है। इस बीच भारत में कोरोना वायरस के नए मामलों में कमी देखी जा रही है।

बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना वायरस के 67 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि बीते कल 63 हजार के आस पास कोरोना वायरस के मामले दर्ज किए गए थे।

वहीं, ठीक होने वाले लोगों की संख्या 64 लाख के करीब पहुंच गई है। हर दिन ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है।

also read स्पुतनिक-5 के बाद रूस ने एक और कोविड वैक्सीन को दी मंजूरी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 67,708 नए मामले आए हैं। वहीं, 680 लोगों की मौत हुई है।

इसी के साथ देश में अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 73,07,098 हो गई है। लेकिन राहत की बात यह है देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की संख्या 63,83,442 हो गई है।

वहीं, देश में वायरस के एक्टिव मामलों की संख्या 8,12,390 है। कोरोना के चलते अब तक देश में 1,11,266 लोगों की मौत हो चुकी है।

दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस के केस एक बार फिर बढ़ने लगे हैं, इसी के चलते दुनिया में रिकॉर्ड स्तर पर संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है।

पहली बार 24 घंटे में रिकॉर्ड 3.80 लाख कोरोना के मामले बढ़े हैं, इससे पहले दुनिया में 10 अक्टूबर को सबसे ज्यादा 3.70 लाख केस आए थे।

इस खतरनाक बीमारी से बीते दिन 6,080 लोगों की मौत भी हुई है। सबसे ज्यादा प्रभावित देशों के मामले में भारत दूसरे स्थान पर आता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *