Uttarakhand में लोकतंत्र की खूबसूरत तस्वीर, विदा होने से पहले दुल्हन ने किया मतदान

Uttarakhand Election

Uttarakhand Election:लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का चुनाव आज है।प्रथम चरण में आज  21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. आपको बता दें कि  पहले चरण में 1600 से अधिक उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। प्रथम फेज के मतदान में आज नौ केंद्रीय मंत्री,दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल की किस्मत भी दांव पर है.वोटिंग सुबह आज 7 बजे से शुरू हुई। जो शाम 6 बजे तक चलेगी।

सोशल मीडिया में नव दंपत्ति का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में शुक्रवार को दूल्हा-दुल्हन ने शादीशुदा जोड़े के रूप में पहली बार मतदान किया।।साक्षी और रोहित ने शुक्रवार को पौड़ी गढ़वाल में शादी के बंधन में बंध गए। साक्षी ने ससुराल में जानें से पहले वोट पौड़ी निर्वाचन क्षेत्र से डालने की इच्छा जताई और उनकी इच्छा पूरी हुई।

Read also-बिहार में मतदान पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने क्यों कहा इंडिया’ भारी मतों से चारों सीटें जीतेगा ?

दूल्हे ने कही ये बात..

आज मेरी शादी हुई और मेरी पत्नी ने कहा कि ससुराल जाने से पहले मैं वोट देना चाहूंगी क्योंकि ये इनका पहला ही वोट है। तो इस वजह से इन्होंने कहा कि मैं अपना पहला वोट यहीं से देना चाहूंगी। बाकी जो अगला है वहीं से हो जाएगा और मुझे भी बोला गया है कि तुम भी जाकर वोट देना क्योंकि वोट देना एक अधिकार है। वोट देना हमारा अधिकार है और इसलिए मैंने भी आज अपना वोट डाला।”

Read Also: Crime News: युवती की चाकू गोदकर हत्या, ‘लव जिहाद’ की आशंका

 दुल्हन साक्षी ने बताया वोट का महत्व..

आज मेरी शादी हुई है। मेरा ये शादी से पहले पहला वोट है। मैं शादी के बाद शादी से पहले शादी के बाद ही पहला वोट देने आई हूं। मतदान जरूर देना चाहिए इसलिए मैंने भी मतदान किया। आप भी जरूर कीजिएगा।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *