विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने खोला AAP के खिलाफ मोर्चा, धोखाधड़ी मामले में शिकायत दर्ज कराई

Delhi Assembly Election: 

Delhi Assembly Election: युवा कांग्रेस के नेताओं ने बुधवार को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ “गैर-मौजूद सरकारी योजनाओं” को लेकर शिकायत दर्ज की और पूर्व सीएम के खिलाफ ‘जालसाजी और धोखाधड़ी’ का मामला दर्ज करने की मांग की। दिल्ली के युवा कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने कहा, “आम आदमी पार्टी, उनके संयोजक जो केजरीवाल हैं, उनके खिलाफ हम लोगों ने बीएनएस की धारा 316, 317 के तहत मामला दर्ज किया है और मांग की है कि धोखाधड़ी और जालसाजी के मुकदमे की मांग की है और ये शिकायत आज हम लोगों ने संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में दी है।

Read also-PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को क्रिसमस की बधाई दी

इस शिकायत में हम लोगों ने साफ कहा है कि आज जो आदेश दिल्ली सरकार की ओर से दिया गया, जिसमें ये साफ-साफ लिखा गया कि ऐसी कोई 2100 रुपये की स्कीम महिला और बाल कल्याण विभाग की ओर से नहीं जारी की गई है और अपना फोन नंबर, वोटर आईडी कार्ड किसी के साथ साझा न करें ये बहुत बड़ा फ्रॉड हो सकता है, ये आपके पैसे निकाले जा सकते हैं। तो जब ये सूचना जारी हुई। इसके बाद ये उस तरीके का कार्ड है, जो अरविंद केजरीवाल जी जारी कर रहे हैं।

Read also-क्रिसमस के जश्न में डूबा कोलकाता, चर्च और रेस्तरां में उमड़ी भीड़

इन पर आम आदमी पार्टी का लोगो है, अरविंद केजरीवाल जी का फोटो है, केजरीवाल के कवच कार्ड के रूप में इसका प्रचार किया जा रहा है। दिल्ली के गरीब जनता को लोक-लुभावने सपने और इतने ठंड में भीड़ में आपके पास खड़े हैं कि आप उन्हें 2100 रुपये की पर्ची बनाकर दे देंगे और उनको वो पैसे मिलने शुरू हो जाएंगे। हमारी शिकायत दर्ज कर ली गई है और अधिकारियों ने कहा कि वो आगे एक्शन लेंगे।दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को नोटिस जारी कर सत्तारूढ़ एएपी की महिलाओं को 2,100 रुपये और बुजुर्गों के लिए मुफ्त इलाज के वादे से खुद को दूर कर लिया, जिससे विधानसभा चुनाव से पहले एक नया विवाद शुरू हो गया। दिल्ली सरकार के दो विभागों ने लोगों को किसी भी योजना के पंजीकरण के लिए किसी को भी व्यक्तिगत विवरण देने के प्रति आगाह किया है और कहा है कि कोई भी निजी व्यक्ति या राजनीतिक दल इस तरह की जानकारी लेकर धोखाधड़ी कर सकता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *