लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता शशि थरूर ने क्यों कहा पार्टी के बैंक खाते फ्रीज होने से सभी उम्मीदवार पैसे …. ?

Congress Bank Account Freeze
Congress Bank Account Freeze:कांग्रेस नेता शशि थरूर ने मंगलवार को कहा कि आयकर विभाग के बैंक खाते फ्रीज किए जाने से पार्टी को फंड की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी उम्मीदवार पैसे की कमी का सामना कर रहे हैं। पार्टी के खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। कांग्रेस के सदस्य हर जगह काम कर रहे हैं।225 करोड़ रुपये के बैंक खाते फ्रीज होने के बाद पार्टी पैसे की कमी से परेशान हैं। इस कारण पार्टी के चुनावी अभियान में कार्यकर्ताओं को दिक्कत आ रही है।

Read also-BJP ने जारी की लोकसभा उम्मीदवारों की छठी लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट ?

कांग्रेस के सभी उम्मीदवार आर्थिक तंगी से जूझ रहे … शशि थरूर

लोकसभा चुनाव से पहले “कांग्रेस के सभी उम्मीदवार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। पार्टी के खाते फ्रीज कर दिए गए हैं और वो उस तरह का मदद करने की स्थिति में नहीं है जैसा हम पार्टी से चाहते थे। लेकिन हमारे पास हर जगह बड़ी संख्या में मेहनती कांग्रेस सदस्य काम कर रहे हैं, जो अपना योगदान दे रहे हैं। जब चुनाव आयोग हमें अपने चुनाव खातों के लिए जनता से कानूनी तौर पर पैसे जुटाने की इजाजत देगा, तो हम ऐसा करेंगे। मुझे यकीन है कि जनता कांग्रेस को पैसे की कमी से लड़खड़ाने नहीं देगी।

बैंक अकाउंट्स को नहीं, लोकतंत्र को किया गया फ्रीज: राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया कि देश में लोकतंत्र नहीं बचा है. उन्होंने कहा कि आज कहा जाता है कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, लेकिन सच्चाई ये है कि देश में लोकतंत्र नहीं है. राहुल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के अकाउंट्स को नहीं बल्कि लोकतंत्र को फ्रीज कर दिया गया है.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *