Delhi Politics: दिल्ली में गरीबों के राशन को लेकर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। AAP दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने खाद्य मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर सवाल खड़े करते हुए 31 हजार मीट्रिक टन चावल की कथित हेराफेरी का आरोप लगाया है।
AAP का दावा है कि गरीबों के लिए FCI के गोदामों से लिया जाने वाला चावल हरियाणा की एक निजी कंपनी को दोगुने दाम पर बेचने की योजना थी। पार्टी ने इस मामले में सिर्फ अधिकारियों पर कार्रवाई करने के बजाय सरकार के शीर्ष स्तर की भूमिका की भी जांच की मांग की है। Delhi Politics
Read Also: Delhi News: दिल्ली यमुना नदी का धीरे-धीरे बढ़ रहा जलस्तर
सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि रेखा गुप्ता सरकार में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार की प्लानिंग साल की शुरुआत में ही की गई थी। उनके मुताबिक योजना के तहत हर हफ्ते दिल्ली के गरीब लोगों के लिए FCI के गोदामों से 31 हजार मीट्रिक टन चावल लिया जाना था, लेकिन यह चावल गरीबों तक पहुंचाने के बजाय हरियाणा की एक निजी कंपनी को कथित तौर पर दोगुने दाम में बेचने की तैयारी थी। Delhi Politics
भारद्वाज के मुताबिक यह चावल करीब 23 रुपये 20 पैसे प्रति किलो की दर से मिलना था, जबकि केंद्र सरकार के विजिलेंस विभाग के अनुसार इसे बाजार में 46 रुपये प्रति किलो तक बेचा जा रहा था। AAP ने आरोप लगाया कि करीब 23 रुपये प्रति किलो की दलाली और कुल लगभग 146 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी का मामला सामने आया है। भारद्वाज ने यह भी दावा किया कि पूरी योजना के जरिए 11 हजार करोड़ रुपये की दलाली खाने का प्लान था।
Read Also: दिल्ली में E20 पर सियासत तेज, केजरीवाल बोले- E20 पर आवाज मुखर करने पर वीडियो डिलीट…
AAP प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि असम की एक कॉर्पोरेशन ने दिल्ली के खाद्य मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा को पत्र लिखकर केंद्र सरकार की उस योजना की जानकारी दी थी, जिसके तहत राज्यों को सस्ते दाम पर चावल दिया जाता है, ताकि राशन कार्ड से वंचित गरीब लोगों के बीच उसे बांटा जा सके। आरोप है कि 8 अप्रैल 2026 को सिरसा ने यह पत्र अपने विभाग के स्पेशल कमिश्नर को फॉरवर्ड किया और उसी दिन FCI को 31 हजार मीट्रिक टन चावल उपलब्ध कराने के लिए ईमेल भेज दिया गया। Delhi Politics
इसके बाद दिल्ली सरकार के विभाग की ओर से FCI को बार-बार ईमेल किए गए और इसमें चावल को दिल्ली के गरीब लोगों के लिए बताया गया। भारद्वाज के मुताबिक बाद में केंद्र सरकार के विजिलेंस विभाग में शिकायत पहुंची, जिसके बाद केंद्र ने दिल्ली सरकार से जवाब मांगा और अधिकारी अरुण कुमार झा को सस्पेंड कर दिया गया।
AAP का आरोप है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और खाद्य मंत्री सिरसा ने इस मुद्दे पर कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की, जबकि सरकार छोटे कार्यक्रमों और योजनाओं का प्रचार करती है। भारद्वाज ने सवाल उठाया कि अगर चावल वास्तव में दिल्ली के गरीबों के लिए था तो सरकार ने इसकी जानकारी सार्वजनिक क्यों नहीं की। Delhi Politics
AAP ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में अधिकारियों को बलि का बकरा बनाया जा रहा है और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता तथा खाद्य मंत्री सिरसा की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। पार्टी ने केंद्र सरकार, मुख्यमंत्री और LG से मांग की है कि मामले में केवल अधिकारियों पर कार्रवाई न हो, बल्कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय की जाए।
आम आदमी पार्टी ने इस मामले में दिल्ली सरकार से जवाब मांगा है और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता तथा खाद्य मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा की भूमिका की जांच की मांग की है। हालांकि, AAP के इन आरोपों पर दिल्ली सरकार या बीजेपी की ओर से क्या जवाब आता है, यह देखना होगा। Delhi Politics
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

