व्यापार, निवेश, रक्षा, तकनीक और भारत-ईयू संबंधों पर होगी चर्चा; दिल्ली के बाद मुंबई जाएंगे बेल्जियम के पीएम….प्रधानमंत्री डि वेवर भारतीय उद्योग परिसंघ यानी CII के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे, जहां भारत-ईयू आर्थिक संबंधों और प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते से जुड़े मुद्दों पर चर्चा महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
दिल्ली: बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डि वेवर आज से तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रही यह यात्रा 2 से 4 सितंबर तक चलेगी। दौरे के दौरान भारत और बेल्जियम के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के साथ व्यापार, निवेश, रक्षा, सुरक्षा और तकनीकी सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।
PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बातचीतबेल्जियम
प्रधानमंत्री बार्ट डि वेवर 3 सितंबर को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच होने वाली बातचीत में भारत-बेल्जियम संबंधों के व्यापक पहलुओं के साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श होने की उम्मीद है। दोनों देश भारत-यूरोपीय संघ और व्यापक भारत-यूरोप साझेदारी को आगे बढ़ाने पर भी जोर दे सकते हैं। डि वेवर के साथ बेल्जियम के रक्षा एवं विदेश व्यापार मंत्री थियो फ्रैंकेन सहित अधिकारियों और कारोबारी प्रतिनिधियों का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है।बेल्जियम
व्यापार और निवेश पर रहेगा खास फोकसबेल्जियम
इस यात्रा में व्यापार और निवेश के साथ रक्षा एवं सुरक्षा, तकनीक, नवीकरणीय ऊर्जा, कनेक्टिविटी और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने जैसे विषय प्रमुख एजेंडे में रहेंगे। प्रधानमंत्री डि वेवर भारतीय उद्योग परिसंघ यानी CII के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे, जहां भारत-ईयू आर्थिक संबंधों और प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते से जुड़े मुद्दों पर चर्चा महत्वपूर्ण मानी जा रही है।बेल्जियम
दिल्ली के बाद मुंबई जाएंगे बेल्जियम के PMबेल्जियम
दिल्ली के कार्यक्रमों के बाद बेल्जियम के प्रधानमंत्री मुंबई का दौरा करेंगे। यहां वे हीरा, बंदरगाह और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात करेंगे। भारत और बेल्जियम के कारोबारी रिश्तों में डायमंड ट्रेड की अहम भूमिका है, ऐसे में मुंबई का कार्यक्रम भी खास महत्व रखता है। भारत और बेल्जियम के बीच लंबे समय से मजबूत व्यापारिक और आर्थिक संबंध हैं। ऐसे समय में जब भारत यूरोपीय संघ के साथ व्यापारिक रिश्तों को और विस्तार देने पर जोर दे रहा है, बार्ट डि वेवर की यात्रा दोनों देशों के संबंधों को आर्थिक साझेदारी से आगे रणनीतिक सहयोग तक ले जाने का अवसर मानी जा रही है।बेल्जियम
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitterबेल्जियम
