Bengaluru Water Crisis- बूंद-बूंद को तरसे ये शहर,जानें कैसे हैं हालात?

This city is craving for every drop, know how is the situation?

Bengaluru Water Crisis- गर्मी का सीजन शुरू होने से पहले ही कर्नाटक का हाईटेक शहर बेंगलुरू इन दिनों भीषण जलसंकट से जूझ (Bengaluru Water Crisis) रहा है.वहां का हाल ये है कि लाखों लोग बूंद -बूद पानी के मोतहाज हैं.हालात डराने वाले नजर आ रहें हैं.बेंगलुरू के लोगो को हाथ धोने और पीने का पानी तक की समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं.पानी की किल्लत को दूर करने के लिए टैंकरों से पानी मंगाया जा रहा है.लेकिन पानी के कमी टैंकर ही पूरी नही कर पा रहें हैं. इतना ही नही सीएम आवास नें भी पानी की किल्लत बताई जा रही हैं.क्योकि सीएम के आवास पर मंगलवार को पानी के टैंकर आते -जाते देखे गए. पानी की किल्लत को देखते हुए सरकार ने नया फरमान जारी कर दिया है

सरकार ने जारी किया फरमान
बेंगलुरु में पानी की किल्लत को देखते हुए सरकार नें नया फरमान जारी किया हैं. नये फरमान के अनुसार बेंगलुरू में कोई कार वॉश ,गार्डनिंग, कंस्ट्रक्शन,रोड का कंस्ट्रक्शन, मेंटेनेंस करते या वाटर फ़ाउंटेन का इस्तेमाल करते हुए मिलता है तो उस पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा.

Read also – Kota News: कोटा में शिव बारात के दौरान हुआ बड़ा हादसा, 14 बच्चे करंट से झुलसे, ओम बिरला हॉस्पिटल पहुंचे

सीएम आवास पर भी पानी की किल्लत

आपको जानकर हैरानी होगी कि बेंगलुरु में पानी की किल्लत सीएम आवास तक पहुंच गई है. हाल ही में मुख्यमंत्री आवास पर मंगलवार को पानी के टैंकर आते -जाते देखे गए . लोगों को किसी रेस्तरां में खाने के बाद हाथ धोने तक के लिए पानी नहीं मिल रहा है. सुत्रों के अनुसार, इस बार बेंगलुरु में सूखा पड़ने की वजह से जल संकट गहरा गया है. शहर में पेड़ काफी कम हो चुके हैं, जिसकी वजह से अब पहले की तरह भूमिगत जल नहीं बचा है. वहीं इसके अलावा टैंकर माफिया को भी इस जल संकट का इंतजार बताया जा रहा है.

Read also – फिल्म ‘आर्टिकल 370’ छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, फिल्म देखने के बाद सीएम विष्णुदेव साय ने की घोषणा

इन शहरों पर जल संकट का खतरा
भारत में बैंगलोर के अलावा मुंबई, कोलकाता, जयपुर, इंदौर, अमृतसर, पुणे, श्रीनगर समेत करीब 30 शहर शामिल हैं. रिपोर्ट की माने तो 2050 तक जल संकट चरम पर पहुंच सकता है

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *