Bhagalpur: विक्रमशिला पुल क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों परेशान, पुल मरम्मत करने की कवायद शुरू

Bhagalpur: बिहार के भागलपुर में विक्रमशिला पुल से इस महीने की शुरुआत में कंक्रीट का एक स्लैब नदी में गिर जाने के बाद से हजारों लोगों का जीवन खतरे में पड़ गया है। गंगा नदी पर बना ये 4.7 किलोमीटर लंबा पुल भागलपुर और नवगछिया को जोड़ता है। स्लैब गिरने से इस महत्वपूर्ण पुल पर यातायात बाधित हो गया है और इससे यहां के निवासी, छात्र और श्रमिकों को अब नदी पार करने के लिए नावों में सवार होकर जाना पड़ता है, जिसमें बहुत खतरा होता है। Bhagalpur:  

Read Also: रूस के विदेश मंत्री लावरोव इस हफ्ते भारत यात्रा के दौरान अपने समकक्ष एस. जयशंकर से करेंगे मुलाकात

यात्रियों का कहना है कि नाव से यात्रा करने में समय भी ज्यादा लगता है और किराया भी एक तरफ से तकरीबन 100 रुपये लगता है जो उनकी जेब पर भारी पड़ रहा है।भीड़भाड़ वाली नावों में लोगों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपायों की कमी को लेकर चिंताओं के अलावा, छात्रों के लिए आवागमन काफी थकाऊ हो गया है। तमाम दिक्कतों के बावजूद कुछ लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन द्वारा पुल को बहाल करने के प्रयासों के चलते स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएगी। Bhagalpur:  

Read Also: रूस के विदेश मंत्री लावरोव इस हफ्ते भारत यात्रा के दौरान अपने समकक्ष एस. जयशंकर से करेंगे मुलाकात

चार मई को रात करीब 12 बजकर 50 मिनट पर विक्रमशिला पुल के स्तंभ संख्या 133 के पास एक शिलाखंड नदी में गिर गया था। इससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई।तब से प्रशासन ने यात्रियों और छोटे वाहनों के लिए वैकल्पिक परिवहन की व्यवस्था तो कर दी है लेकिन पुल पर पूरी तरह से आवागमन अभी बंद है।Bhagalpur:

आपको बता दें कि भागलपुर की लाइफलाइन माने जाने वाले इस महत्वपूर्ण पुल पर अस्थाई राहत के तौर पर बेली ब्रिज निर्माण का कार्य बुधवार से आरंभ होने की प्रबल संभावना जताई गई है। जिला प्रशासन और तकनीकी एजेंसियां युद्धस्तर पर बेली ब्रिज निर्माण में जुट गई हैं।Bhagalpur:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *