INDIA ब्लॉक की महारैली पर BJP का हमला, संबित पात्रा बोले- रामलीला मैदान में खाली रहीं हजारों कुर्सियां

INDIA

INDIA ब्लॉक रैली को बीजेपी सांसद ने  बताया ‘फ्लॉप शो’, दावा किया- 10 लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य पूरा नहीं कर पाया विपक्षी गठबंधन

News Desk : दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली को लेकर बीजेपी ने विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधा है। बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने रैली को ‘फ्लॉप शो’ करार देते हुए कहा कि कई दलों के एक साथ आने के बावजूद विपक्ष बड़ी संख्या में लोगों को जुटाने में नाकाम रहा। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि केवल इस तरह के हथकंडों से कोई नेता या प्रधानमंत्री नहीं बन सकता। पात्रा के मुताबिक, प्रधानमंत्री बनने के लिए ‘पसीना’ और ‘मेहनत’ जरूरी है।

Read Also-CEC पद से ज्ञानेश कुमार को हटाना पहला कदम, ‘महारैली’ में गरजे राहुल गांधी

संबित पात्रा ने दावा किया कि कांग्रेस और राहुल गांधी की टीम ने रैली में 10 लाख लोगों के शामिल होने की बात कही थी, लेकिन मैदान में उतनी भीड़ नजर नहीं आई। उन्होंने कहा कि रामलीला मैदान का करीब 40 प्रतिशत हिस्सा खाली था। पात्रा के अनुसार, रैली में लगभग 28 हजार कुर्सियां लगाई गई थीं, जिनमें से दोपहर 3:30 से 4 बजे के बीच 5 से 7 हजार कुर्सियां खाली थीं। उन्होंने इस आयोजन को समय की बर्बादी बताते हुए कहा कि रैली में मौजूद लोगों की संख्या गठबंधन के दावों से काफी कम थी।

Read Also-INDIA गठबंधन की रैली पर बरसे जेपी नड्डा-‘राहुल गांधी की राजनीति झूठ और अराजकता पर आधारित’

राहुल गांधी के 2024 के लोकसभा चुनाव को अवैध बताने वाले बयान पर भी पात्रा ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव में गड़बड़ी हुई थी तो कांग्रेस या INDIA गठबंधन को अदालत का रुख करना चाहिए था। पात्रा ने तर्क दिया कि ज्ञानेश कुमार 2025 में मुख्य चुनाव आयुक्त बने थे, जबकि 2024 का लोकसभा चुनाव उनसे पहले हुआ था। उन्होंने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका का उदाहरण पेश किया जाए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *