ट्विशा शर्मा मौत मामले में CBI चार्जशीट से हड़कंप, CBI ने माना आत्महत्या, पिता बोले- बेटी की हत्या…

Bhopal

Bhopal: सीबीआई ने ट्विशा की मौत को आत्महत्या बताया है, पति और सास पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं, वहीं पिता ने इसे हत्या बताते हुए जांच के निष्कर्ष को अदालत में चुनौती देने की बात कही है।

मॉडल और अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में है। मई 2026 में भोपाल स्थित ससुराल में मृत मिलीं त्विषा की मौत को लेकर CBI ने अपनी चार्जशीट में इसे आत्महत्या बताया है। हालांकि, जांच एजेंसी ने उनके पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह को इस मामले में आरोपी बनाया है।Bhopal: 

Read Also- CM रेखा गुप्ता ने महिलाओं को दिया रक्षाबंधन गिफ्ट, दिल्ली में लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी

CBI के मुताबिक, ट्विशा को शादी के बाद लगातार मानसिक दबाव और कथित प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। जांच में व्हाट्सऐप बातचीत, फोन कॉल, सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और काउंसलिंग से जुड़े रिकॉर्ड को भी शामिल किया गया है। एजेंसी का आरोप है कि पति और सास के व्यवहार ने ट्विशा को गंभीर मानसिक परेशानी में पहुंचाया और उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या सामने आया?

मामले में दूसरी पोस्टमार्टम जांच भी कराई गई थी। AIIMS दिल्ली के मेडिकल बोर्ड ने भी मौत का कारण फांसी से दम घुटना बताया। जांच में ऐसी चोट नहीं मिली, जिससे मौत से पहले किसी हमले या हाथापाई की पुष्टि हो।Bhopal: 

20 लाख रुपये को लेकर भी था विवाद

CBI की जांच में ट्विशा और उनके पति के बीच करीब 20 लाख रुपये के निवेश को लेकर विवाद की बात भी सामने आई है। चार्जशीट के मुताबिक, पति कथित तौर पर इस रकम को दूसरे निवेश में लगाने के लिए दबाव बना रहे थे, लेकिन ट्विशा इसके लिए तैयार नहीं थीं। CBI ने इसे भी उनके बीच बढ़ते तनाव का एक हिस्सा माना है।Bhopal: 

Read Also-कर्नाटक के विजयपुरा में दर्दनाक हादसा, झील से 6 लोगों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

पिता ने CBI की जांच पर उठाए सवाल

वहीं ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा CBI के निष्कर्ष से संतुष्ट नहीं हैं। उनका दावा है कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या हुई है। पिता ने कहा है कि वह CBI की जांच और निष्कर्ष को अदालत में चुनौती देंगे और अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई जारी रखेंगे।फिलहाल मामले में CBI की चार्जशीट सामने आ चुकी है, लेकिन अंतिम फैसला अदालत में सुनवाई और उपलब्ध सबूतों के आधार पर होगा। चार्जशीट में लगाए गए आरोप अभी न्यायिक परीक्षण के अधीन हैं।Bhopal: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *