Twitter की अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर बड़ी कार्रवाई

माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर ने कोविड-19 महामारी के बारे में गलत जानकारी साझा करने को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कैंपेन अकाउंट पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है।

आपको बता दें, इससे पहले फेसबुक ने कोविड-19 के बारे में गलत जानकारी और वीडियो को ट्रंप के पेज से हटा दिया था। ट्विटर के एक प्रवक्ता ने बताया कि ट्रंप कोरोना वायरस के बारे में अपने ट्वीट के जरिए गलत सूचना फैला रहे थे जो कि महामारी को लेकर कंपनी की ओर से अपनाए गए मानकों के अनुरूप नहीं थे और दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वाले थे।

उन्होंने आगे बताया कि ट्रंप ने एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें फॉक्स न्यूज के वीडियो की क्लिप है और यह काफी भ्रामक है। इसलिए हमने उनके उस खाते को बंद कर दिया जिससे वे इस तरह की गलत और भ्रामक सूचना फैला रहे थे।

दरअसल, ट्रंप ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा था कि अगर आप बच्चों की बात करें तो मेरे हिसाब से बच्चों को कोरोना लगभग नहीं हो सकता है, क्योंकि बच्चों में कोरोना बीमारी के प्रति रोगप्रतिरोधक क्षमता काफी अधिक है।

हालांकि, अब तक ज्यादातर बच्चे ही कोरोना महामारी की चपेट में आ रहे हैं। जो कि डोनाल्ड ट्रंप के दावे से बिल्कुल उलट है। बता दें कि इससे पहले भी ट्विटर की ओर से राष्ट्रपति ट्रंप के खातों पर कई बार प्रतिबंध लगाया जा चुका है।

यह पहली बार है कि सोशल मीडिया कंपनी ने गलत जानकारी फैलाने के लिए ट्रंप के एक पोस्ट को पूरी तरह से हटा दिया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *