Big News: शराबबंदी वाले नागालैंड में जहरीली शराब का कहर, दो दिन में 19 लोगों की मौत

Big News

Big News: नागालैंड के मोकोकचुंग और तुएनसांग जिलों में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से दो दिनों में 19 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर कई जगह छापेमारी की है।

News Desk: नागालैंड में शराबबंदी के बावजूद संदिग्ध जहरीली शराब से मौतों का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, मोकोकचुंग और तुएनसांग जिलों में पिछले दो दिनों के दौरान 19 लोगों की मौत हुई है। आशंका है कि इन लोगों ने मिलावटी या जहरीली शराब का सेवन किया था। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शराब के सैंपल जांच के लिए गुवाहाटी भेजे हैं, ताकि मौतों की वास्तविक वजह का पता लगाया जा सके।

Read Also-UP: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी खबर, चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की और 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान करीब 3 हजार बोतल शराब भी जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में कुछ अहम सुराग मिले हैं, लेकिन फिलहाल उनके बारे में जानकारी सार्वजनिक करना जल्दबाजी होगी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि संदिग्ध शराब कहां से आई और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।

Read Also-Uttar Pradesh: 27 साल की मेहनत के बाद 59 साल की उम्र में मिली सरकारी टीचर की नौकरी

नागालैंड में 1990 से शराबबंदी लागू है। इसके बावजूद राज्य में अवैध शराब की बिक्री और सप्लाई से जुड़ी घटनाएं सामने आती रही हैं। ताजा मामले में पुलिस यह भी जांच कर रही है कि संदिग्ध शराब की सप्लाई किन इलाकों तक हुई थी। इससे पहले मोकोकचुंग के मंगकोलेम्बा इलाके में संदिग्ध मिलावटी शराब पीने से चार लोगों की मौत और कुछ लोगों के बीमार होने की सूचना भी सामने आई थी। पुलिस अब अलग-अलग घटनाओं के बीच संभावित कनेक्शन और शराब के स्रोत की जांच कर रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *