Bigg Boss : ‘मैं रीति का लीगल पिता’, सिंगर एकम बावा का दावा, रानी तिवारी से शादी को लेकर बड़ा खुलासा

Bigg Boss

Bigg Boss : एकम बावा ने दावा किया कि वह 2020 से 2025 तक रीति और उनकी मां रानी तिवारी के साथ एक ही फ्लैट में रहे, लेकिन रानी ने उनके साथ शादी की बात की पुष्टि नहीं की है

News Desk: भोजपुरी स्टार और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों बिग बॉस के घर में हैं। शो में अपने व्यवहार और भाषा को लेकर वह लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। इसी बीच सिंगर एकम बावा ने सोशल मीडिया पर रीति और उनकी मां रानी तिवारी को लेकर कई दावे किए हैं। एकम बावा ने दावा किया कि वह रानी तिवारी के साथ रिश्ते में थे और उन्होंने रीति की मां से शादी की थी। इसी आधार पर उन्होंने खुद को रीति का दूसरा पिता बताया है।Bigg Boss

Read Also-Big News: शराबबंदी वाले नागालैंड में जहरीली शराब का कहर, दो दिन में 19 लोगों की मौत

एकम बावा के मुताबिक, वह और रानी तिवारी 2020 से 2022 तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे थे और इसके बाद उन्होंने शादी की। उन्होंने दावा किया कि 2020 से 2025 के बीच वह रीति और उनकी मां के साथ एक ही फ्लैट में रहते थे। बावा ने सोशल मीडिया पर रीति और रानी के साथ अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं और इन्हें अपने दावों के समर्थन में पेश किया है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। रानी तिवारी ने भी अब तक एकम बावा के साथ शादी या रिश्ते को लेकर सार्वजनिक रूप से कोई पुष्टि नहीं की है।Bigg Boss

Read Also-UP: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी खबर, चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट

रीति तिवारी ने बिग बॉस में अपने पिता मनोज तिवारी से हर महीने 25 हजार रुपये खर्च के लिए मिलने की बात कही थी। एकम बावा ने इस दावे पर भी सवाल उठाया और रीति की महंगी गाड़ियों और हैंडबैग का जिक्र करते हुए उनके दावे को गलत बताया। उन्होंने यह भी दावा किया कि रीति एक स्पोर्ट्स कंपनी चलाती हैं और मुंबई में उनके महंगे फ्लैट हैं। इसके साथ ही बावा ने रीति के व्यवहार और भाषा को लेकर भी निशाना साधा। हालांकि, एकम बावा द्वारा किए गए इन दावों की पुष्टि नहीं हुई है और रानी तिवारी की ओर से भी इस मामले में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।Bigg Boss

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana TwitterBigg Boss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *