Bigg Boss: सलमान खान ने लगाई Ashnoor Kaur की क्लास, टास्क के दौरान हुई गर्मागर्मी

Bigg Boss

Bigg Boss: बिग बॉस 19 अपने ग्रैंड फिनाले के करीब है और सिर्फ एक हफ्ता बचा है, घर के अंदर का ड्रामा अब तक के सबसे ऊंचे लेवल पर पहुंच गया है। जहां गौरव खन्ना ने टिकट टू फिनाले जीता और सीजन के पहले कन्फर्म फाइनलिस्ट बने, वहीं इस हफ्ते अशनूर कौर और तान्या मित्तल की जबरदस्त टक्कर ने सबका ध्यान खींचा। वीकेंड का वार प्रोमो ने पहले ही तहलका मचा दिया है, जिसमें सलमान खान ने अशनूर पर एक टास्क के दौरान तान्या को लकड़ी के तख्ते से मारने पर सख्ती की।Bigg Boss

टास्क को दौरान मचा बवाल-  मामला तब और भी चौंकाने वाला हो गया जब तान्या, अशनूर के कटोरे के पानी को गिराने की कोशिश में उनके पीछे खड़ी हो गईं।तभी अशनूर ने अचानक अपना लकड़ी का तख्ता जोर से पीछे पलटकर घुमाया जिसकी वजह से तान्या की गर्दन और चेहरे पर लग गई। Bigg Boss: 

Read also- Coriander Water Benefits : धनिया पानी क्यों है सेहत के लिए सुपरड्रिंक? जानें इसके लाभ

मुझे माफ करना- हालांकि अशनूर ने तुरंत कहा, “मुझे माफ करना, मैंने तुम्हें देखा नहीं,” लेकिन तान्या को यकीन हो गया कि ये वार जानबूझकर किया गया था।वीकेंड का वार’ के प्रोमो में सलमान खान गुस्से में दिख रहे हैं और अशनूर को जानबूझकर की गई फिजिकल अग्रेशन के लिए फटकार लगा रहे हैं।वे उनसे कहते हैं, “अशनूर, बिग बॉस के घर में किसी पर हाथ उठाना और उसे चोट पहुंचाना एक्सेप्टेबल नहीं है। आपका अग्रेशन इस हद तक था कि आपने जानबूझकर लकड़ी का तख्ता पूरी ताकत से तान्या की ओर घुमाया।”Bigg Boss: 

Read also- Sri Lanka Cyclone: श्रीलंका ने आपदा राहत कार्यों से निपटने के लिए आपातकाल की घोषणा की

सलमान ने लगाई Ashnoor Kaur की क्लास-  जब अशनूर ने जोर देकर कहा कि ये एक एक्सीडेंट था, तो सलमान ने उनसे कहा, जिस तरह से उन्होंने तख्ता घुमाया था तान्या की तरफ वो इंटेंशनल था और गुस्से में किया गया था।उन्होंने आगे कहा, “ये कोई ‘एक्सीडेंट’ नहीं है। आपने कहा था कि ऐसे टास्क के दौरान लोगों का असली नेचर सामने आता है, तो क्या यही आपका असली नेचर है? आपने इस घर का एक बड़ा नियम तोड़ा है। ये नुकसान पहुंचाने का इरादा है और इस पर एक्शन लिया जाएगा।

सलमान की इस बात से अब ये अनुमान लगाया जा रहा है कि शनिवार रात के एपिसोड में अशनूर को घर से बेघर होना पड़ सकता है या कड़ी सजा मिल सकती है।बिग बॉस 19 का प्रसारण कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे होगा और शुरुआती स्ट्रीमिंग रात नौ बजे से जियो हॉटस्टार पर अवेलेबल होगी।Bigg Boss: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *