Bollywood: फिल्म ‘तेरे इश्क ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, पहले दिन की इतनी कमाई

Bollywood: राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले अभिनेता धनुष और कृति सेनन अभिनीत फिल्म “तेरे इश्क में” ने रिलीज के पहले दिन देशभर की टिकट खिड़की पर 15.06 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म निर्माताओं ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है।  Bollywood

भूषण कुमार की टी-सीरीज और कलर येलो प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने दिया है। ये फिल्म शुक्रवार को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। प्रोडक्शन बैनर ने अपने सोशल मीडिया मंच पर यह खबर साझा की। Bollywood: 

Read also- Bigg Boss: सलमान खान ने लगाई Ashnoor Kaur की क्लास, टास्क के दौरान हुई गर्मागर्मी

पोस्ट में फिल्म का पोस्टर दिखाया गया है जिस पर फिल्म की कमाई के आंकड़े लिखे हैं।पोस्टर पर लिखा था, “बोनाफाइड ब्लॉकबस्टर ने रिलीज के पहले दिन 15.06 करोड़ रुपये की शुद्ध कमाई की। ‘तेरे इश्क में’। अब सिनेमाघरों में। अपनी टिकटें बुक करें।“Bollywood: 

Read also-दिल्ली की अदालत ने गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई की NIA हिरासत 5 दिसंबर तक बढ़ाई

कैप्शन में लिखा था, “आपके ‘इश्क’ के कारण यह फिल्म देशभर में धूम मचा रही है! #तेरे इश्क में अब दुनिया भर के सिनेमाघरों में, हिंदी, तमिल और तेलुगु में। अभी अपनी टिकट बुक करें।”यह फिल्म गर्म खून वाले शंकर और एक शोध छात्रा मुक्ति की कहानी है, जो मानती है कि हिंसक पुरुषों को वश में किया जा सकता है। मुक्ति इसे साबित करने के लिए शंकर को अपने शोध कार्य में शामिल करती है।Bollywood: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *