Bihar Assembly Elections: मैथिली कवि विद्यापति की जन्मस्थली बिस्फी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग

Bihar Assembly Elections

Bihar Assembly Elections: उत्तर बिहार के मधुबनी जिले का बिस्फी गांव प्रसिद्ध मैथिली कवि विद्यापति की जन्मस्थली के रूप में मशहूर है। ग्रामीण 14वीं शताब्दी के इस कवि की स्मृति में आज भी श्रद्धा रखते हैं। उनकी रचनाओं ने भक्ति काव्य पर गहरा प्रभाव डाला है। Bihar Assembly Elections

कई लोग उन्हें न सिर्फ एक कवि के रूप में, बल्कि एक विद्वान और धर्मशास्त्री के रूप में भी याद करते हैं।
महान कवि विद्यापति ने अपनी ज्यादातर रचनाएं बिस्फी में ही लिखी थी। हालांकि, जिस घर में उनका जन्म हुआ था, वो अब मौजूद नहीं है, लेकिन उसके पास में एक शिव मंदिर है, यहां वो नियमित पूजा करने आते थे। Bihar Assembly Elections

Read Also: Bihar Elections: लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

हालांकि, कई स्थानीय ग्रामीणों को इस बात का अफसोस है कि उनके गांव को पर्यटन स्थल के रूप में पहचान नहीं मिली। लोगों का कहना है कि स्मारक और आम जनता में जागरूकता फैलाकर गांव को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने में मदद मिल सकती है। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। Bihar Assembly Elections

उधर, स्थानीय विधायक बताते हैं कि मैथिली साहित्य में विद्यापति के योगदान को सम्मानित करने के लिए 20 करोड़ रुपये की परियोजना शुरू की गई है। गांव में उनके स्मारक का निर्माण कराया जाएगा। Bihar Assembly Elections

Read Also: Delhi: लद्दाख के प्रतिनिधि 22 अक्टूबर को दिल्ली में गृह मंत्रालय के साथ बातचीत करेंगे

गांव के लोग मानते हैं कि इस तरह की पहल से बिस्फी एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में उभर सकता है। जहां लोगों को प्रसिद्ध मैथिली कवि विद्यापति के योगदान के साथ-साथ अपनी समृद्ध साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत को देखने का मौका मिलेगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *