Bihar Elections: लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

Bihar Elections

Bihar Elections: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू प्रसाद के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव पर बिहार के वैशाली जिले की महुआ विधानसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। Bihar Elections

Read Also: Dussehra: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दशहरा मेले में की खरीदारी, छोटे व्यापारियों का बढ़ाया हौसला

जिला पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें यादव को 16 अक्टूबर को नामांकन जुलूस के दौरान पुलिस लोगो और नीली लाल बत्ती लगी एक एसयूवी का उपयोग करते हुए देखा गया। इसके बाद महुआ के क्षेत्र अधिकारी ने संबंधित थाने में एक शिकायत दर्ज कराई। Bihar Elections

Read Also: UP: प्रयागराज में हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

इसमें कहा गया, ‘‘इसकी गहन जांच की गई और पाया गया कि वाहन पर लगा पुलिस लोगो और नीली लाल बत्ती निजी थी। इसलिए चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया।” Bihar Elections

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *