बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र

बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से भी घोषणा पत्र जारी कर दिया गया है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र को बदलाव पत्र का नाम दिया है। इस बदलाव पत्र में कांग्रेस ने किसानों का कर्ज और बिजली का बिल आधा करने का वादा किया है।

 

सोनिया गांधी की फोटो के साथ एक पेज के इस बदलाव पत्र में बेटियों को मुफ्त शिक्षा, इंसाफ के साथ ही युवाओं को काम और भूमिहीनों के लिए घर का भी वादा किया गया है। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में वादा किया है कि राज्‍य में अगर कांग्रेस की सरकार आती है तो उद्योगों की तरक्‍की और मजदूरों के लिए काम पर भी ध्‍यान दिया जाएगा।

 

बिहार के नागरिकों को पानी, स्‍वास्‍थ्‍य देने का कानूनी वादा भी कांग्रेस ने अपने बदलाव पत्र में किया है। कांग्रेस नेता राजबब्बर ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो नौकरी मिलने तक बेरोजगारों को हर महीने 1500 रुपये देगी। उन्होंने कहा कि नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में 10 लाख नौकरी देने का फैसला लिया जाएगा। राजबब्बर ने कहा कि सरकार ने युवाओं के साथ छल किया है और युवा उसका जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि नई सरकार रोजगार के लिए सर्वे करवाएगी और कैंप लगाकर रोजगार दिया जाएगा।

 

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि विधवा महिलाओं को 1000 रूपये की पेंशन दी जाएगी। अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में मेडल लाने वाले को सीधे नौकरी की जाएगी।

 

 

 

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *