Bihar News: CM नीतीश कुमार ने पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया में पर्यटक सुविधा केंद्र के निर्माण कार्य की समीक्षा की

Bihar News

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया में निर्माणाधीन पर्यटक सुविधा केंद्र की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निर्धारित अवधि के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने केसरिया स्थित बौद्ध स्तूप परिसर का भी निरीक्षण किया तथा पर्यटकों के लिए विकसित की जा रही बुनियादी सुविधाओं के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने पर जोर दिया।

Read Also: बांग्लादेश में 12 फरवरी को चुनाव, शेख हसीना की आवामी लीग नहीं लड़ पाएगी चुनाव

मुख्यमंत्री ने कहा कि केसरिया स्तूप विश्वभर के बौद्ध उपासकों और शोधकर्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण धरोहर है, इसलिए यहां आने वाले पर्यटकों को उच्चस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को इस पर्यटन स्थल पर पार्किंग, पेयजल, सूचना केंद्र, शौचालय, विश्राम गृह एवं अन्य सुविधाओं के निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया।

सीएमओ के मुताबिक कुमार ने केसरिया दौरे के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम लोगों से भी मुलाकात की तथा क्षेत्र में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन स्थलों के व्यापक विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य कर रहे हैं। Bihar News

Read Also: Bahraich Violence: महाराजगंज सांप्रदायिक हिंसा मामले में एक को मौत की सजा, नौ को उम्रकैद

सीएमओ के मुताबिक मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में ये भी स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि समयसीमा का कड़ाई से पालन किया जाए और सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं। Bihar News

राज्य सरकार के मुताबिक, केसरिया स्तूप परिसर में विकसित की जा रही सुविधाओं से आने वाले समय में घरेलू एवं विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। Bihar News

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *