Uttar Pradesh: मथुरा पुलिस ने साइबर अपराधियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी की, 42 लोगों को हिरासत में लिया

Uttar Pradesh

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मथुरा में पुलिस ने साइबर अपराध नेटवर्क पर नकेल कसने के लिए गुरुवार को चार गांवों में छापेमारी करके 42 संदिग्धों को हिरासत में लिया। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों में से चार कई साइबर धोखाधड़ी मामलों में वांछित थे और उनसे पूछताछ की जा रही है।

Read Also: बांग्लादेश में 12 फरवरी को चुनाव, शेख हसीना की आवामी लीग नहीं लड़ पाएगी चुनाव

अधिकारी के अनुसार, उनके पास से “आपत्तिजनक सामग्री” भी जब्त की गई है। रावत ने बताया कि ये कार्रवाई इन गांवों से आने वाले फोन कॉल के जरिए लोगों के साथ धोखाधड़ी की लगातार शिकायतों के बाद की गई। मोबाइल नंबर, सिम विवरण और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर टीमों ने सुबह-सुबह तलाशी अभियान चलाया। कार्रवाई से पहले, गांवों के सभी प्रवेश और निकास बिंदुओं को सील कर दिया गया था। Uttar Pradesh

गोवर्धन क्षेत्र के देवसेरा, मुदसेरा, दौलतपुर और नगला तकिया गांव साइबर धोखाधड़ी के लिए कुख्यात हैं और इनकी तुलना झारखंड के जामताड़ा क्षेत्र से की जाती है, जो साइबर अपराध का एक जाना-माना केंद्र है।

इस व्यापक अभियान में चार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, चार उप पुलिस अधीक्षक, 26 निरीक्षक, लगभग 300 कांस्टेबल, प्रांतीय सशस्त्र पुलिस बल (पीएसी) के जवान और साइबर सेल की टीमें शामिल थीं। Uttar Pradesh

Read Also: Bahraich Violence: महाराजगंज सांप्रदायिक हिंसा मामले में एक को मौत की सजा, नौ को उम्रकैद

पुलिस को संदेह है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के संबंध बड़े साइबर अपराध गिरोहों से हो सकते हैं। अधिकारियों ने बताया कि साइबर विशेषज्ञ जब्त किए गए मोबाइल फोन से प्राप्त डेटा का विश्लेषण कर रहे हैं और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Uttar Pradesh

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *