Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी….

Bihar:  बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी हो गयी है इसके साथ ही 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।इस चरण के लिए मतदान 11 नवंबर को होगा।बिहार में 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा। दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर है। नामांकन पत्रों की जांच 21 अक्टूबर को होगी और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर है। इस चरण के लिए मतदान 11 नवंबर को होगा।Bihar: 

Read Also-Bollywood: लैक्मे फैशन वीक में शोस्टॉपर बनीं अभिनेत्री अनीत पड्डा, सादगी से जीता फैंस का दिल

नामांकन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक दाखिल किए जा सकेंगे। चुनाव आयोग ने नामांकन केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों की मतगणना 14 नवंबर को होगी। Bihar: 

Read Also- एक्शन में तमिलनाडु सरकार, मिलावटी कफ सिरप कंपनी का लाइसेंस किया रद्द

दूसरे चरण में इन जिलों में होगा मतदान – विधानसभा चुनाव में कुल 7.42 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दूसरे चरण में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार जिले में मतदान होगा। इसके अलावा भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, कैमूर और रोहतास जिले में भी मतदान होगा। Bihar: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *