राहुल गांधी ने फिर लगाया वोट चोरी का आरोप, हरियाणा सरकार को बताया घुसपैठिया सरकार

Rahul Gandhi, Rahul gandhi, pm modi, msme, employment, india news, national news, India News in Hindi, Latest India News Updates, राहुल गांधी, पीएम मोदी, एमएसएमई

Congress:  लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने आज एक बार फिर वोट चोरी के आरोप लगाते हुए बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है।कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज सोशल मीडिया पर लिखा – “वोट चोरी से कभी सीटें चुराई जाती हैं, कभी पूरी सरकार।राहुल गांधी ने दावा किया कि लोकसभा में भाजपा के 240 सांसदों में से मोटे तौर पर हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता है। राहुल गांधी ने कहा, “पहचानना मुश्किल नहीं है। क्या उन्हें भाजपा की अपनी भाषा में ‘घुसपैठिए’ कहें?”  Congress: 

Read Also: Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर हवाई हमले किए तेज, युद्धविराम के ऐलान के बाद दर्जन ड्रोन दागे

खास तौर पर हरियाणा की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा – “और हरियाणा? वहाँ तो पूरी सरकार ही ‘घुसपैठिया’ है।हरियाणा पर विशेष निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वहां तो पूरी सरकार ही “घुसपैठिया” है।राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि BJP संस्थाओं को अपनी जेब में रखती है, मतदाता सूचियों और चुनावी प्रक्रिया को तोड़-मरोड़ देती है।राहुल गांधी इससे पहले भी आरोप लगाते रहे है कि, हरियाणा में मतदाता सूचियों में हेराफेरी, डुप्लिकेट वोटर और चुनावी प्रक्रिया को तोड़-मरोड़कर भाजपा ने सत्ता हासिल की है।Congress: 

Read Also: पश्चिम बंगाल में अभिषेक बनर्जी के आवास और कार्यालय के बाहर से अतिरिक्त पुलिस तैनाती हटायी गयी

राहुल गांधी ने याद दिलाया कि 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार के पीछे भी यही “वोट चोरी” है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि केंद्र की संस्थाएँ बीजेपी की जेब में हैं और मतदाता सूचियों को “रिमोट कंट्रोल” से मैनिपुलेट किया जा रहा है। राहुल का कहना है कि ये ताकतें “रिमोट कंट्रोल” से चल रही हैं और उन्हें सच्चाई का सबसे बड़ा डर है। अगर निष्पक्ष चुनाव हुए तो BJP आज 140 सीटों के पास भी नहीं पहुंच पाएगी।Congress: 

हरियाणा में बीजेपी सरकार को घुसपैठिया सरकार बता रहे राहुल गांधी के हमले के राजनीतिक मायने गहरे है।दरअसल 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 48 सीटें जीती थीं जबकि कांग्रेस 37 पर सिमट गई थी। राहुल गांधी लगातार “H-Files” का हवाला देते हुए दावा कर रहे हैं कि हरियाणा में लाखों फर्जी वोटर और डुप्लिकेट एंट्रीज थीं, जिनकी वजह से परिणाम पलट गए।वही कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी लोकतंत्र को कमजोर करने के आरोप लगाते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हमला बोला है।Congress: 

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *