बिहार के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की

Bihar Politics- बिहार के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने रविवार को नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की।मुलाकात के बाद सम्राट चौधरी ने कहा, “आशीर्वाद लिया उनसे, मार्गदर्शन लिया है, बिहार के विकास में एक सहयोग के तौर पर मार्गदर्शन लिया है। राजनाथ जी ने मार्गदर्शन किया है पार्टी संगठन से लेकर बिहार में कैसे विकास को आगे बढ़ाया जा सकता है उस पर बात हुई।बिहार के नए मंत्रिमंडल में शनिवार को विभागों का बंटवारा किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह विभाग अपने पास रखा और वित्त विभाग को बीजेपी को दिया।

एक अधिसूचना के अनुसार, गृह के अलावा नीतीश ने कैबिनेट सचिवालय, चुनाव, विजिलेंस और जनरल एडमिनिस्ट्रेशन जैसे प्रमुख विभाग अपने पास रखे हैं। साथ ही जिन विभागों का बंटवारा नहीं किया गया है वे भी मुख्यमंत्री के पास रहेंगे।प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष और उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को वित्त विभाग का प्रभार सौंपा गया है। जब भी बीजेपी ने जनता दल यूनाइटेड के साथ गठबंधन किया है तो उसे हमेशा वित्त विभाग मिला है।

Read also- भारत और अमेरिका के बीच सदी का सबसे मजबूत द्विपक्षीय रिश्ता है- क्रिस्टल कौल

इससे पहले, जब कुमार कांग्रेस और आरजेडी जैसे घटक दलों वाले ‘महागठबंधन’ के साथ सरकार चला रहे थे, तब स्वास्थ्य और वित्त विभाग जेडीयू के पास था।वित्त के अलावा, चौधरी को स्वास्थ्य विभाग, वाणिज्यिक कर, शहरी विकास और आवास, खेल, पंचायती राज, पशुपालन एवं मत्स्य पालन और कानून विभाग दिया गया है।

वहीं उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को कृषि और सड़क निर्माण का अहम प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा, उन्हें राजस्व और भूमि सुधार, खनन और भूविज्ञान, गन्ना, श्रम संसाधन, कला, संस्कृति और युवा मामले, लघु जल संसाधन और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग का भी प्रभार दिया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *