BJP: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) विधायक दल के नेता वाई. खेमचंद सिंह ने बुधवार को मणिपुर में सरकार बनाने का दावा पेश किया। बीजेपी की मणिपुर इकाई की अध्यक्ष ए. शरद देवी ने ये जानकारी दी।
अशांत मणिपुर में पिछले साल फरवरी से राष्ट्रपति शासन लागू है। BJP:
Read Also: Delhi Crime: कनॉट प्लेस में रात की सैर जानलेवा साबित हुई, हेलमेट से पिटाई के बाद एक व्यक्ति की मौत
देवी ने बताया कि सिंह के नेतृत्व में एनडीए की एक टीम ने यहां लोक भवन में राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया।भल्ला से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में चुराचंदपुर और फेरजॉल के कुकी-जो बहुल जिलों के दो विधायक शामिल थे। BJP:
Read Also: केंद्रीय बजट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर CM सैनी बोले- आत्मनिर्भर भारत’ और विकसित भारत पर केंद्रित है आम बजट
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमने अपने नव निर्वाचित विधायक दल के नेता और बीजेपी पर्यवेक्षक तरुण चुघ की मौजूदगी में राज्यपाल से मुलाकात की। एनडीए ने राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया।’’ BJP:
