कांग्रेस ने राज्यों के बीच जल विवाद को दिया बढ़ावा, किसानों के लिए कुछ नहीं किया- PM Modi

Veer Bal Diwas :

BJP-Congress: पीएम मोदी राजस्थान सरकार के एक साल पूरा होने पर आयोजित कार्यक्रम ‘एक वर्ष-परिणाम उत्कर्ष’ आज यानी मंगलवार 17 दिसंबर को कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान में अपने शासनकाल के दौरान राज्यों के बीच जल विवादों को बढ़ावा दिया और पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) में देरी की। उन्होंने कहा, “हमारी नदियों का पानी सीमा पार बह रहा था। समाधान खोजने के बजाय, कांग्रेस ने राज्यों के बीच जल विवादों को बढ़ावा दिया। BJP-Congress

Read Also: ICC रैंकिंग में Smriti मंधाना ने लगाई छलांग, वनडे में दूसरे T20 में तीसरे स्थान पर पहुंची

प्रधानमंत्री ने इससे पहले 46,300 करोड़ रुपये से ज्यादा की 24 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं ऊर्जा, सड़क, रेलवे और पानी से संबंधित हैं। PM मोदी ने कहा कि आज भाजपा की डबल इंजन की सरकारें सुशासन का प्रतीक बन रही हैं। भाजपा जो भी संकल्प लेती है, वो पूरा करने का ईमानदारी से प्रयास करती है। आज देश के लोग कह रहे हैं कि भाजपा, सुशासन की गारंटी है और तभी तो एक के बाद एक बाद एक राज्यों में आज भाजपा को इतना भारी जनसमर्थन मिल रहा है। यहां के नौजवानों के साथ पिछली कांग्रेस सरकार ने बहुत अन्याय किया था। पेपर लीक और भर्तियों में घोटाला ये राजस्थान की पहचान बन चुकी थी। भाजपा सरकार ने आते ही इसकी जांच शुरू की और कई गिरफ्तारियां भी हुई हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *