MC स्टैन के विनर बनने से आखिर क्यूं नाराज है Bigg Boss के यूजर्स !

Bigg boss 16 winner, MC स्टैन के विनर बनने से आखिर क्यूं नाराज है Bigg Boss..

अमन पांडेय : सुर्खियों में बने रहने वाला TV शो बिग बॉस एक बार फिर से चर्चा का विषय बना हुआ है। 19 हफ्तों के इंतजार के बाद देश के सबसे बड़े रियलिटी शो को उसका विनर मिल गया है। एमसी स्टैन ने बिग बॉस 16 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी को हराकर एमसी स्टैन शो अपने नाम कर गए। दर्शको को प्रियंका के विनर बनने की उम्मीद लग रही थी, लेकिन हुआ ठीक इससे उल्टा प्रियंका की जगह रैपर ने बाजी मार ले गई। हमेशा की तरह पब्लिक के रिएक्शंस आने लगे, जहां कई लोग स्टैन के विनर बनने से शॉक्ड हैं।                                  Bigg Boss Troll

बिग बॉस हो रहा ट्रोल
प्रियंका के सपोर्टर उनके ट्रॉफी हारने से निराश हैं। प्रियंका के फैंस का गुस्सा एमसी स्टैन और बिग बॉस पर फूट रहा है। हालांकि ऐसा करने वालों सिर्फ प्रियंका के फैंस ही नही बल्कि सोशल मीडिया पर भी लोग जम कर बिग बॉस को ट्रोल कर रहे हैं, और काफी नाराज हैं। यूजर्स ने बिग बॉस को फिक्स्ड और स्क्रिप्टेड बताया। स्टैन के विनर बनने सके यूजर्स निराश हैं।

Read also: बागेश्र्वर धाम के दरबार में पहुंचे पूर्व सीएम कमल नाथ

बिग बॉस में फीका था स्टैन का शो
कई बार नॉमिनेट भी हुए पर स्टैन शो में डटे रहे और उनके कॉम्पिटिशन में खड़े नामी सेलेब्स एविक्ट हो गए. तब जाकर लोगों को एमसी स्टैन के फैंडम का पता चला. ‘बस्ती की हस्ती’ स्टैन को उनके फैंस का भरपूर सपोर्ट मिला. एमसी स्टैन शो में कई दफा ऑफ भी हुए, एकांत में रहने लगे गुमसुम रहे… करोड़ों की पैनल्टी भरकर शो से जाने की जिद पकड़ी, तब सलमान ने समझाया, बिग बॉस और मंडली ने उन्हें चियरअप किया, फिर स्टैन में जोश जगा और गेम में आगे बढे। कभी -कभी आउट ऑफ कंट्रोल होकर लड़ाई की, तो गाली-गलौच की ऐसा बौछार कर डाली कि बुरी तरह ट्रोल हुए, सलमान ने फटकार लगाई।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Bigg Boss Troll

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *