Delhi Weather: दिल्ली-NCR में आज बरसेंगे बादल IMD ने दी चेतावनी

Delhi weather, Delhi-Ncr weather, Delhi weather today, India Meteorological Department, IMD rains forecast delhi, Weather forecast delhi, IMD weather forecast, Delhi rains, Delhi-Ncr rains, Mausam, दिल्ली मौसम, Delhi rains, noida rains, rain lashes in delhi ncr

Weather: राजधानी में शनिवार को लगातार चौथे दिन तेज तो कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। प्रादेशिक मौसम (Weather) मानक वेधशाला सफदरजंग के मुताबिक शाम साढ़े पांच बजे तक 1.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। ऐसे में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 32.8 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे 25.8 दर्ज किया गया।

वहीं, रविवार के लिए मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इससे अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इधर, राजधानी में बारिश होने के बाद हवा संतोषजनक श्रेणी में बरकरार है। शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 71 रहा। एनसीआर में नोएडा का एक्यूआई सबसे कम 53 रहा जो संतोषजनक श्रेणी है।

Read also  –लोक सभा अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित सांसदों के लिए आयोजित प्रबोधन कार्यक्रम में दिया समापन भाषण 

Read also- Spyware in Phone: फोन में मिल रहे इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, हो सकता है कोई स्पाईवेयर !

15 अगस्त को भी हो सकती है बारिश- मौसम विभाग के अनुसार, 2.4 मिलीमीटर तक की वर्षा को बहुत हल्की, 2.5-15.5 मिलीमीटर तक की वर्षा को हल्की व 15.6-64.4 मिलीमीटर वर्षा होने पर मध्यम स्तर की वर्षा मानी जाती है। अब तक की मौसमी (Weather) परिस्थितियों के अनुसार दिल्ली में 15 अगस्त को भी कुछ इलाकों में मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *