Politics: धक्का मुक्की में घायल हुए BJP सांसद प्रताप सारंगी, राहुल गांधी पर लगा गंभीर आरोप

Pratap Sarangi on Rahul Gandhi:

Pratap Sarangi on Rahul Gandhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी के धक्का-मुक्की के आरोपों को खारिज करते हुए गुरुवार को कहा कि सत्तापक्ष के सदस्यों ने विपक्षी सांसदों को संसद भवन में जाने से रोका और धमकी दी।उन्होंने संसद परिसर में मीडियाकर्मियों से कहा, ‘‘मैं संसद के अंदर जाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन बीजेपी के सांसद मुझे रोकने की कोशिश कर रहे थे, धक्का दे रहे थे और धमका रहे थे।’’

राहुल गांधी ने दावा किया कि विपक्षी नेताओं के साथ धक्का-मुक्की की गई, लेकिन इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता।कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘ये संसद है और अंदर जाना हमारा अधिकार है।’’अक्सर सफेद रंग टी-शर्ट पहनने वाले राहुल गांधी गुरुवार को नीले रंग की टी-शर्ट पहनकर संसद पहुंचे।

उन्होंने कहा कि मुख्य मुद्दा ये है कि संविधान और बाबा साहेब की स्मृति का अपमान हुआ है।बीजेपी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने धक्का-मुक्की की, जिसके कारण उसके सांसद प्रताप सारंगी गिर गए और उनके सिर में चोट लग गई।

राहुल गांधी, विपक्ष के नेता, लोकसभा- ये पार्लियामेंट की इंट्रेंस है। इसमें मैं अंदर जाने की कोशिश कर रहा था। बीजेपी के एमपी मुझे रोकेने की कोशिश कर रहे थे, धक्का दे रहे थे और धमका रहे थे, तो वो हुआ है। देखिए, धक्का मुक्की से हमें कुछ होता नहीं है। मगर ये इंट्रेंस है पार्लियामेंट हाउस का और हमारा अधिकार है अंदर जाने का। बीजेपी ने जो सांसद है वो हमें अंदर जाने से रोक रहे थे।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *